{"_id":"61b5f80a07a7bd0c2e581307","slug":"chhatarpur-a-young-man-fell-from-a-moving-train-his-hand-was-cut-after-being-hit-by-a-train-a-young-man-from-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर : हड़बड़ाहट में निजामुदद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस से गिरा यात्री, ट्रेन की चपेट में आने से हाथ कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर : हड़बड़ाहट में निजामुदद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस से गिरा यात्री, ट्रेन की चपेट में आने से हाथ कटा
Sun, 12 Dec 2021 07:02 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 12 Dec 2021 07:02 PM IST
सार
जिले के हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर बीती रात निजामुदद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस से यात्री गिर गया, जिससे उसका हाथ कट गया है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन से गिरने पर युवक का हाथ कटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानकारी के मुताबिक घटना देर रात छतरपुर जिले के हरपालपुर रेलवे स्टेशन की है। जहां स्टेशन मास्टर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति निजामुदद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस से गिर गया है। ट्रेन चपेट में आने से उसका हाथ कट गया है। वह लहूलुहान मेन लाइन पटरियों के बीच पर पड़ा हुआ है। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, डायल 100 पुलिस घायल को उठाकर छतरपुर जिला अस्पताल ले गई।
घायल उत्तरप्रदेश के इटावा जिले का रहने वाला..
जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती व्यक्ति का बांया हाथ कट गया है। घायल व्यक्ति बेहोशी की स्थिति में है। उसकी पहचान 48 वर्षीय प्रताप सिंह गौतम पिता स्व. जगन्नाथ सिंह निवासी इटावा (उत्तरप्रदेश) जिले के पुलिस स्टेशन भरतना के ग्राम- मंगलाभोज के रूप में हुई है। वह पंजाब अमृतसर में काम करता है, वहां से वह दिल्ली आया और दिल्ली से ट्रेन से झांसी में अपने साथियों से बिछड़ गया था। इसलिए वह झांसी में उतर गया और वह यहां तक आगे आ गया। हड़बड़ाहट में वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और उसका हाथ कट गया। अब तक उसके परिजनों से संपर्क नहीं हो सका है।