{"_id":"61e170ce290c826eca780185","slug":"chhatarpur-9-year-old-girl-was-bitten-by-a-10-feet-long-snake-the-girl-admitted-to-the-district-hospital-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: 9 साल की मासूम को 10 फीट लंबे सांप ने डसा, बालिका गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: 9 साल की मासूम को 10 फीट लंबे सांप ने डसा, बालिका गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
Fri, 14 Jan 2022 06:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 14 Jan 2022 06:17 PM IST
सार
छतरपुर में कक्षा चार में पढ़ने वाली एक 9 साल की मासूम बच्ची को सांप ने डस लिया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका फीमेल मेडिसिन वार्ड में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
chhatarpur: सर्पदंश से प्रभावित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में कक्षा चार में पढ़ने वाली एक 9 साल की मासूम बच्ची को सांप ने डस लिया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका फीमेल मेडिसिन वार्ड में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक घटना छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के पिपौरा खुर्द गांव की है। जहां कक्षा चार में पढ़ने वाली 9 साल की मोहिनी कुशवाहा पिता दयाराम कुशवाहा अपने खेत से घर की ओर आ रही थी, तभी खेत की दिवारी (कांटों और घास-फूस से बना गेट) खोलने पर उसके बगल में बैठे भारी-भरकम सांप ने उसे डस लिया। जिसे उसके साथ रहे परिजनों ने देख लिया और तत्काल सांप को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला और मोहिनी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां अब उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
