फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: 60-year-old cheated lakhs, took the lone woman in the name of occult and took away cash-jewellery

छतरपुर: 60 साल की वृद्धा ने की लाखों की ठगी, अकेली महिला को तंत्र-मंत्र के नाम पर लिया झांसे में और ले उड़ी नकदी-जेवरात

Sun, 19 Dec 2021 01:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 01:41 PM IST
सार

धर्म के नाम पर रुपये मांगने घर में घुसी वृद्धा ने अकेली महिला को तंत्र-मंत्र के झांसे में लेकर करीब ढाई लाख रुपये ठग लिए। वृद्धा ने महिला के पति पर संकट होने के नाम पर डराया था। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: 60-year-old cheated lakhs, took the lone woman in the name of occult and took away cash-jewellery
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के नौगांव नगर में एक ठग वृद्ध महिला ने धर्म और पति के साथ होने वाली अनहोनी दूर करने के नाम पर अकेली महिला को ठग लिया है। तंत्र मंत्र के नाम पर झांसे में लिया और महिला से सोने के जेवरात लेकर भाग निकली। महिला का कहना है कि वृद्धा ने कुछ ऐसा किया कि पूर होश में नहीं थी। जब होश आया तो उसने वारदात की खबर पति को दी। पति ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ठगी करने वाली महिला के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी अनुसार नौगांव नगर के वार्ड क्रमांक 5 भट्ट के बंगाल के पास रहने वाले सुरेन्द्र प्रकाश शर्मा रोज की तरह ड्यूटी गए हुए थे और उनकी पत्नी संध्या शर्मा घर पर थी। शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लगभग 60 वर्षीय महिला आई और उसने गेट खटखटाते हुए दरवाजा खुलवाया और पानी मांगते हुए धर्म-कर्म करने के लिए 251 रुपये मांगे, तब संध्या ने उसे 20 रुपये दिए। वृद्ध महिला कहने लगी कि आपके घर पर बहुत बड़ा कलेश है और आपके पति के साथ बहुत बड़ी अनहोनी घटने वाली है। आपके पति की जान को खतरा है। मुझे 251 रुपये दे दो, मैं पूजा कर आपके पति के ऊपर आए कलेश की दूर कर दूंगी। यह सुन संध्या घबरा गई और उसने 251 रुपये उस वृद्ध महिला को थमा दिए।
विज्ञापन


कुछ ऊपर फेंकते ही महिला ने खोई सुध
ठग महिला ने रुपए लेते ही तंत्र-मंत्र कर कुछ संध्या के ऊपर फेंक दिया, जिससे महिला अपने होश खो बैठी। फिर ठग महिला ने पति की जान बचाने के लिए संध्या से सोने की पांच चीजें मांगी। संध्या ने सोने की अंगूठी और मंगलसूत्र दे दिया, फिर वह महिला बोली अब अपने पति की दो चीजें सोने की दो। तब संध्या ने अपने पति की सोने की अंगूठी और चेन जो लगभग 50 ग्राम जिसकी कीमत ढाई लाख रुपये आंकी जा रही है, वृद्धा को दे दी। सोने के जेवरात लेकर ठग महिला घर से भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
होश आने पर दी पति और पुलिस को सूचना
थोड़ी देर बाद जैसे ही संध्या को होश आया तो अपने साथ हुई वारदात की खबर ड्यूटी कर रहे पति को दी। घर पहुचे पति ने वारदात की सूचना डायल 100 पुलिस को दी और थाने जाकर आवेदन दिया गया। जिस पर पुलिस CCTV फुटेज खंगाल कर ठग महिला की तलाश में जुटी है। मामले में नौगांव थाना प्रभारी दीपक यादव की मानें तो सूचना प्राप्त होते ही थाना पुलिस द्वारा नगर सहित आसपास में महिला की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed