फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chandrayaan 3: Chhindwara's Aparajit Choubey played an important role in the mission

Chandrayaan 3: देश को गर्वित करने वाले मिशन में छिंदवाड़ा के अपराजित चौबे ने निभाई अहम भूमिका

Wed, 23 Aug 2023 11:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 11:51 PM IST
सार

अपराजित चौबे इसरो में पदस्थ हैं। उन्होंने गुवाहाटी आईटीआई से पढ़ाई की है। अपराजित चौबे ने प्राथमिक शिक्षा रायपुर से की है। उनकी बाकी पढ़ाई, इंदौर और गुना से हुई है। 

विज्ञापन
Chandrayaan 3: Chhindwara's Aparajit Choubey played an important role in the mission
छिंदवाड़ा के अपराजित ने चंद्रयान मिशन में अहम भूमिका निभाई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हर पिता का सपना होता है कि उनका बेटा बड़ा होकर कुछ ऐसा करे कि सिर गर्व से ऊंचा हो जाए, लेकिन जब बेटे की मेहनत सफल हो और पिता उसकी मेहनत के सुनहरे पल में शामिल ना हो तो उसके लिए यह किसी मलाल से कम नहीं होगा। कुछ ऐसा ही हुआ छिंदवाड़ा के ट्रैफिक डीएसपी रामेश्वर चौबे के साथ। चंद्रयान 3 को जिस टीम ने चांद पर पहुंचाया है उसमें उनका बेटा अपराजित चौबे भी शामिल था। उसकी भी इस मिशन में अहम भूमिका थी। 
विज्ञापन


हालांकि, जिस समय चंद्रयान चंद्रमा पर लैंड कर रहा था, उस समय रामेश्वर चौबे सीएम के आगमन की तैयारियों के लिए बुलाई गई आपात बैठक में शामिल थे, उनकी पत्नी ने उन्हें फोन पर इसकी जानकारी देना चाही, लेकिन वे फोन भी रिसीव नहीं कर पाए, बाद में जब मीटिंग से वे बाहर आए तो उन्हें जैसे ही इसकी जानकारी लगी, उनकी आंखें नम हो गईं, क्योंकि कर्तव्यनिष्ठा भी जरूरी थी और उनके वैज्ञानिक बेटे के सुनहरे पल को टीवी पर देखना भी जरूरी था, ऐसे में उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा को ज्यादा महत्व दिया। बाद में उन्होंने त्रिवेंद्रम में पोस्टेड अपने बेटे अपराजित चौबे से बात की और उन्हें बधाई दी। 
विज्ञापन


इसरो में तैनात हैं अपराजित चौबे
अपराजित चौबे इसरो में पदस्थ हैं। उन्होंने गुवाहाटी आईटीआई से पढ़ाई की है। अपराजित चौबे ने प्राथमिक शिक्षा रायपुर से की है। उनकी बाकी पढ़ाई, इंदौर और गुना से हुई है। उन्होंने आईटीआई की परीक्षा पहले ही टर्म में पास की। गुवाहाटी कॉलेज से उन्होंने इलेक्ट्रानिक एंड माइनर कंप्यूटर में डिग्री हासिल की। इसके बाद वे 2018 में इसरो में बतौर वैज्ञानिक नियुक्त हुए। बाद में वे चंद्रयान मिशन के हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed