फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CBK NGO cheated 400 people in the name of making 10th pass teacher in Shivpuri

MP News: 10वीं पास को शिक्षक बनाने के नाम पर 400 लोगों को एनजीओ ने ठगा, दर्जनभर पीड़ितों ने एसपी से शिकायत की

Sun, 29 Jan 2023 03:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 29 Jan 2023 03:12 PM IST
सार

बैराड़ के रहने वाले पीड़ित सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि CBK एजुकेशन एंड वेलफेयर सर्विस द्वारा लोगों के साथ ठगी की गई है। इस एनजीओ के सदस्यों ने गांव-गांव जाकर शिक्षकों की भर्ती की थी। इसके एवज में उन्होंने हर व्यक्ति से भर्ती के नाम पर 4,950/- रुपये वसूल किए थे। 

विज्ञापन
CBK NGO cheated 400 people in the name of making 10th pass teacher in Shivpuri
धोखाधड़ी के पीड़ित स्टूडेंट्स और अभिभावक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शिवपुरी में CBK नाम के एनजीओ द्वारा शिक्षक बनाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। लगभग एक दर्जन से अधिक ठगी का शिकार हुए लोगों ने इसकी शिकायत एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई है। ठगी का शिकार हुए लोगों का कहना है कि लगभग 400 लोगों के साथ ठगी कर एनजीओ गायब हो गया है।

विज्ञापन


एनजीओ ने गांव-गांव जाकर की थी शिक्षकों की भर्ती
एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंचे बैराड़ के रहने वाले सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि CBK एजुकेशन एंड वेलफेयर सर्विस द्वारा लोगों के साथ ठगी की गई है। इस एनजीओ के सदस्यों ने गांव-गांव जाकर शिक्षकों की भर्ती की थी। इसके एवज में उन्होंने हर व्यक्ति से भर्ती के नाम पर 4,950/- रुपये वसूल किए थे। 
विज्ञापन


काम के तौर पर बताया गया था कि उनके द्वारा भर्ती किए गए प्रत्येक शिक्षक को एक बच्चे को सप्ताह के तीन दिन घर पर ही शिक्षा देनी है। इसके एवज में उन्हें हर महीने 900/- रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही कुछ महीने बीतने के बाद दिए हुए 4,950/- रुपये में से चार हजार रुपए खाते में वापस आ जाएंगे। यही वजह रही मैंने और मेरे जैसे सैकड़ों लोग धोखाधड़ी का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई करने का दिया आश्वासन
धोखाधड़ी की शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने बताया कि एनजीओ के सदस्य गांव-गांव घूमकर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाते थे। एनजीओ के सदस्यों ने बताया था कि उनकी संस्था का ऑफिस ग्वालियर में है। साथ ही शिक्षक की भर्ती के लिए दसवीं पास पर्याप्त होना बताया था। पैसा देने बाद उनकी वेबसाईट पर नाम भी दिखने लगे थे। कुछ लोगों के खाते में एक या दो महीने तक 900/- रुपये आए थे। इसके बाद रुपये आना बंद हो गए। 


धोखाधड़ी करने वालों की खास बात यह सामने आई है कि इस फर्जी योजना से जुड़ने वाले लोगों को कभी भी एक दूसरे से न तो मिलने दिया गया और न ही कोई आयोजन कराया गया। धोखाधड़ी की शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने न्याय की गुहार लगाई है। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने भी जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed