फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   caught fire in school bus Gangapur near Madras toll in Bhilwara

Rajasthan: कुछ ही मिनटों में आग का गोला बनी चलती स्कूल बस, ड्राइवर की सूझबूझ से बाल-बाल बचे बच्चे

Mon, 25 Jul 2022 10:45 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 25 Jul 2022 10:45 AM IST
सार

कारोई थाना क्षेत्र के मुजरास टोल नाके के पास बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक बस में अचानक आग लग गई। जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। 
 

विज्ञापन
caught fire in school bus Gangapur near Madras toll in Bhilwara
स्कूल की चलती बस में लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

भीलवाड़ा जिले के कारोई थाना क्षेत्र में मुजरास टोल के पास सोमवार को स्कूली बच्चों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह से साफ नहीं हो सकी है। आग की चपेट में आने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे से जा रही थी बस सोमालिसा स्कूल
भीलवाड़ा उदयपुर नेशनल हाईवे के आस-पास स्थित गावों से छात्रों को लेकर बस गंगापुर के सोमालिया स्कूल जा रही थी। जब बस मुजरास टोल के पास पहुंची, तभी उसमें अचानक आग लग गई। बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को साइड में रोक दिया। सभी बच्चों व बस में सवार स्कूल स्टाफ को नीचे उतारकर सुरक्षित बचा लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और नेशनल हाईवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कारोई एसएचओ हरपाल सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। हालांकि, दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही अधिकांश बस जल चुकी थी।   
विज्ञापन

 
बस में सवार थे 11 स्कूली बच्चे और 8 शिक्षक 
ड्राइवर देबीसिंह ने बताया कि हादसे के दौरान 11 स्कूली बच्चे व 8 शिक्षक बस में मौजूद थे। टोल के बाद भी बस में अन्य बच्चों को बैठाया जाना था। पुलिस का कहना है कि सोमालिया स्कूल की बस रोजाना गावों से बच्चों को लेकर गंगापुर पहुंचती है। चालक की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा होने से तो बच गया, लेकिन बसों की फिटनेस को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने ली राहत का सांस
स्कूल बस में आग की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बच्चों को बच्चों को सुरक्षित पाकर सभी ने राहत की सांस ली है। स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण ड्राइवर द्वारा बताया जा रहा है। अन्य वाहनों का परीक्षण भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed