फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   cat attacked two newborns at govt hospital in jabalpur written to forest department both children are fine

मध्यप्रदेश: जबलपुर के अस्पताल में बिल्लियों का उत्पात, दो नवजात को पंजा मारा

Sat, 21 Nov 2020 03:11 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजावला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजावला, जबलपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 21 Nov 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
cat attacked two newborns at govt hospital in jabalpur written to forest department both children are fine
एल्गिन अस्पताल के अधीक्षक - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग के सबसे बड़े जिला महिला अस्पताल (एल्गिन) में नवजात बच्चों की सुरक्षा के लिए बिल्लियां खतरा बन गई हैं। शुक्रवार को एक बिल्ली ने नवजात के चेहरे पर पंजा मार दिया। ऐसी ही घटना तीन दिन पहले भी घटित हुई थी। दोनों ही नवजातों को अस्पताल के एसएनसीयू (सघन शिशु इकाई) में भर्ती किया गया है। वहीं घटना के मद्देनजर अस्पताल प्रबंधन ने बिल्लियों को पकड़ने के लिए नगर निगम और वन विभाग से मदद मांगी है।

विज्ञापन


गुरुवार रात जन्मा है जख्मी नवजात
शुक्रवार को बिल्ली ने जिस नवजात पर हमला कर उसे जख्मी किया है उसका जन्म गुरुवार रात को हुआ है। सुबह करीब पांच बजे बिल्ली ने बच्चे को पंजा मार दिया। नवजात की आंख के पास जख्म हुआ है। इसे लेकर अस्पताल में हंगामा भी हुआ। नवजात को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



तीन दिन पहले मां दूध पिला रही थी तब दूसरे को मारा पंजा
तीन दिन पहले भी बिल्ली ने एक मासूम को पंजा मारा था। उस समय नवजात को उसकी मां दूध पिला रही थी। नवजात के चेहरे पर पंजा लगा है। उसे भी एसएनसीयू में भर्ती किया गया है। दोनों मासूमों की हालत ठीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन सकते में
बिल्लियों के हमले को लेकर अस्पताल प्रबंधन भी सकते में है। अस्पताल के अधीक्षक ने कहा, 'एक बिल्ली ने एक हफ्ते में अस्पताल में दो नवजात बच्चों पर हमला किया। हमने वन विभाग को पत्र लिखा है। दोनों बच्चे अभी ठीक हैं।'
 
डरे हुए हैं दूसरे परिजन 
बिल्लियों के हमले को लेकर दूसरे परिजन काफी डरे हुए हैं। महिलाओं के प्रसव और नवजात बच्चों की देखरेख को लेकर एल्गिन अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल में भर्ती बच्चों के परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed