{"_id":"5d6d3bfa8ebc3e93a04e70ba","slug":"case-registered-against-bjp-spokesperson-for-outrageous-tweets-about-kamal-nath-and-scindia","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलनाथ और सिंधिया को लेकर अपमानजनक ट्वीट, भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलनाथ और सिंधिया को लेकर अपमानजनक ट्वीट, भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज
Mon, 02 Sep 2019 09:38 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 02 Sep 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कमलनाथ
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कथित रूप से अपमानजनक ट्वीट पर पुलिस ने यहां सोमवार को भाजपा की राज्य इकाई के प्रवक्ता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विजय नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता राहुल कोठारी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 499 (मानहानि) के तहत प्राथमिकी पंजीबद्ध की गई है। यह मामला प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश सिंह यादव की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यादव ने अपनी शिकायत के साथ कोठारी के एक सितंबर के ट्वीट की प्रति भी पुलिस को सौंपी है। गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले किए गए इस ट्वीट में कमलनाथ और सिंधिया की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए कैप्शन दिया गया है- 'कमलनाथ को विसर्जन के लिए ले जाते हुए सिंधिया।'
विज्ञापन
कमलनाथ को विसर्जन के लिए ले जाते हुए सिंधिया 😀😁😀😊 pic.twitter.com/Gpnpr7yW0x
— Rahul Kothari Bjp (@RahulKothariBJP) September 1, 2019
यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पहले से वायरल है। कांग्रेस नेताओं की भीड़ वाली इस तस्वीर में सिंधिया, कमलनाथ को सहारा देते नजर आ रहे हैं। कोठारी के ट्वीट में इस तस्वीर के कैप्शन में हंसी-मजाक वाली चार स्माइली भी चिपकाई गई है।
प्रदेश कांग्रेस सचिव ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि भाजपा नेता के अपमानजनक ट्वीट से मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ है। कोठारी, भाजपा के युवा मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सोमवार शाम ट्वीट किया, 'मेरे खिलाफ कांग्रेस द्वारा करायी गई एफआईआर प्रदेश में अघोषित आपातकाल का सबूत है। कोठारी ने ट्वीट में कहा, 'जिस मुख्यमंत्री का मान ही नहीं, उसकी क्या मानहानि! कठपुतली पुलिस के सामने ना झुकेंगे, ना रुकेंगे।' पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
मेरे खिलाफ कांग्रेस द्वारा की गई FIR प्रदेश में अघोषित आपातकाल का सबूत है,भाजपा की आक्रामकता से डरकर सरकार कभी प्रदर्शन पर जुर्माना ,कहीं FIR कराकर,जनता के लिए संघर्ष को नहीं रोक सकती। जिस मुख्यमंत्री का मान ही नहीं उसकी क्या मानहानि! कठपुतली पुलिस के सामने ना झुकेंगे ना रुकेंगे pic.twitter.com/JqmaTmVRAH
— Rahul Kothari Bjp (@RahulKothariBJP) September 2, 2019
उन्होंने ट्वीट में आरोप लगाया कि सूबे के प्रमुख विपक्षी दल भाजपा की 'आक्रामकता' से डरकर प्रदेश सरकार कभी विरोध प्रदर्शन पर जुर्माना लगा रही है तो कभी एफआईआर दर्ज कर रही है। लेकिन प्रदेश सरकार जनता के लिये भाजपा के जारी संघर्ष को रोक नहीं सकती।
