फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Case of throwing girl down from roof in Shahdol case of attempt to murder registered against the accused

MP News: शहडोल में बालिका को छत से नीचे फेंकने का मामला, आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Sun, 10 Mar 2024 02:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 10 Mar 2024 02:32 PM IST
सार

पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एडीजी डीसी सागर और एफएसएल टीम ने भी मौके का मुआयना कर सबूत जुटाए हैं। घटना को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Case of throwing girl down from roof in Shahdol case of attempt to murder registered against the accused
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना अंतर्गत शिवम कॉलोनी में गत दिवस 10 वर्षीय बालिका को तीन मंजिला इमारत से नीचे फेंकने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी लगने के बाद एडीजी डीसी सागर और एफएसएल टीम ने भी मौके का मुआयना किया। 

विज्ञापन


बता दें कि शहर के शिवम कॉलोनी में अपने दादा-दादी के साथ रह रही 10 वर्षीय बालिका को उसके दूर के रिश्ते में भाई लगने वाले अंकित चौकसे पिता तेजचंद्र चौकसे निवासी मंडला खेल के बहाने शनिवार को घर की तीन मंजिला छत पर ले गया था। कुछ देर बाद किसी बात पर हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने बच्ची का गला दबाया और उसे फिर तीन मजिला मकान की छत से नीचे धक्का दे दिया। 
विज्ञापन


गनीमत रही कि बच्ची के झाडियों में गिरने से उसकी जान बच गई, लेकिन वह गंभीर घायल हो गई। घायल बच्ची को इलाज के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित बच्ची के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। पुलिस घटना को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed