फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Case of plane slipping in Jabalpur: All flights canceled, team arrived from Delhi and Mumbai started investigation

जबलपुर में विमान फिसलने का मामला: सभी उड़ानें रहीं रद्द, दिल्ली व मुंबई से पहुंची टीम ने शुरू की जांच

Sun, 13 Mar 2022 07:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 13 Mar 2022 07:47 PM IST
सार

शनिवार को अलांइस एयर का विमान दिल्ली से जबलपुर के लिए रवाना हुआ था। जबलपुर में लैंडिंग करते समय विमान रन-वे से नीचे उतर गया। घटना के कारण एयरपोर्ट को अस्थाई रूप से बंद कर सभी उड़ान रद्द कर दी गई थीं।

विज्ञापन
Case of plane slipping in Jabalpur: All flights canceled, team arrived from Delhi and Mumbai started investigation
दुर्घटनाग्रस्त विमान के शिफ्ट नहीं होने के कारण रविवार को एयरपोर्ट बंद रहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर एयरपोर्ट में शनिवार की दोपहर लैंडिंग के समय टायर फटने के कारण विमान रन-वे से नीचे उतर गया था। मुंबई व दिल्ली से आई डीजीसीए की टीम ने रविवार को एयरपोर्ट पहुंचकर जांच प्रारंभ की। दुर्घटनाग्रस्त विमान के शिफ्ट नहीं होने के कारण रविवार को एयरपोर्ट बंद रहा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट डायरेक्टर कुसुम दास के अनुसार शनिवार को अलांइस एयर का विमान दिल्ली से जबलपुर के लिए रवाना हुआ था। जबलपुर में लैंडिंग करते समय विमान रन-वे से नीचे उतर गया। घटना के कारण एयरपोर्ट को अस्थाई रूप से बंद कर सभी उड़ान रद्द कर दी गई थीं। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी।
विज्ञापन


विमान का अगला टायर फट गया है और रन-वे से उतरने के बाद वह जमीन में धंस गया है। रविवार को विमान का एक पहिया बदला गया और दूसरे पहिये को सुधारने का कार्य जारी है। सोमवार को दो पहिये बदलकर विमान को सुरक्षित स्थान में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद एयरपोर्ट से फिर से उड़ान प्रारंभ होगी। घटना की जांच के लिए डीजीसीए की मुंबई व दिल्ली से टीम एयरपोर्ट पहुंची। टीम के सदस्यों के दुर्घटना के कारण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed