फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Car overturned 5 times in five seconds on Chhindwara-Nagpur highway MP Tweeted accident video

Road Accident: छिंदवाड़ा-नागपुर हाईवे पर पांच सेकंड में 5 बार पलटी कार, सांसद ने ट्वीट कर दी यह सलाह

Sun, 28 Aug 2022 08:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 28 Aug 2022 08:43 PM IST
सार

नागपुर हाईवे पर लिंगा बाईपास के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार काफी स्पीड में थी, सड़क पर पानी होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई थी। हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसको सांसद नकुल नाथ ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है।

विज्ञापन
Car overturned 5 times in five seconds on Chhindwara-Nagpur highway MP Tweeted accident video
तेज रफ्तार से आ रही कार पलटी - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश में से होकर गुजरने वाले छिंदवाड़ा-नागपुर हाईवे पर लिंगा के पास आज (28 अगस्त) को एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार लोगों को मामूली चोट आई हैं। तेज रफ्तार कार पलटने का वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कार अचानक सड़क पर भारी बारिश के पानी के चलते अनियंत्रित हो गई और सीधी रोड छोड़कर पटरी की तरफ चली गई।

विज्ञापन


बता दें कि जैसे ही ड्राईवर ने उसे नियंत्रित करने का प्रयास किया तो कार तीन बार पलटी खाकर पलट गई। गनीमत यह रही कि कार सवार किसी भी शख्स को ज्यादा चोट नहीं आई है। लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


कहते हैं 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय' कुछ ऐसी ही बात इस सड़क हादसे के दौरान देखने को मिली। जहां कार अनियंत्रित होकर पलटी, वहां एक गाय भी मौजूद थी। लेकिन अचानक गायब पीछे हट गई और इस हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस सड़क हादसे के बाद सांसद नकुल नाथ ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लोगों को बारिश के दिनों में वाहन को कम रफ्तार में चलाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed