{"_id":"6579745f09065f56230c368d","slug":"businessman-arrested-with-200-bags-of-paddy-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 200 बोरी धान के साथ व्यापारी गिरफ्तार, खरीदी केंद्रों में धान खपाने पहुंचा था, ऐसे की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 200 बोरी धान के साथ व्यापारी गिरफ्तार, खरीदी केंद्रों में धान खपाने पहुंचा था, ऐसे की गई कार्रवाई
Wed, 13 Dec 2023 02:37 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:37 PM IST
सार
MP News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में कलेक्टर द्वारा गठित उड़नदस्ता ने एक मिनी ट्रक से 77 क्विंटल धान पकड़ा है। बता दें कि जब्ती की कार्रवाई करते हुए 4 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
200 बोरी धान के साथ व्यापारी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हाईवे किनारे बने कैलवाराकलां खरीदी केंद्र में क्षेत्र के व्यापारी द्वारा बाहर से कम दामों में धान खरीद कर उसे उपार्जन केन्द्र में खपाने की नियत से पहुंचा था। तभी कृषि उपज मंडी का उड़नदस्ता अचानक पहुंचकर मिनी ट्रक पर शिकंजा कसते हुए उसमें लोड 200 बोरियों में करीब 77 क्विंटल धान की जब्ती बनाई है।
विज्ञापन
कार्रवाई में शामिल रहे एसडीएम राकेश चौरसिया ने बताया की मंडी सचिव राकेश पनिका अपने उड़नदस्ता दल के साथ खरीदी केंद्र में दबिश देते हुए सियाराम एंड संस गाड़ी क्रमांक एमपी 21 जी 1045 में 10 लाख कीमती 76.80 क्विंटल धान जो करीब 200 बोरियों में बंद मिला, उसकी जब्ती 8 लाख कीमत की गाड़ी के साथ किया है।
विज्ञापन
4 के खिलाफ मामला दर्ज
बता दें कि पूरे मामले पर जिला प्रशासन की ओर से कृषि उपज मंडी के सचिव राकेश पनिका ने 4 लोगों के खिलाफ कुठला थाने पहुंचकर आरोपी जुगल किशोर प्यासी, इंद्रभान पटेल, श्रीचंद्र यादव सहित गाड़ी चालक मोनू पर धारा 420, 34, 511 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। पिछले कुछ वर्षों से व्यापारियों द्वारा यूपी और छत्तीसगढ़ से कम दामों में धान लाकर जिलेभर में पलटी करते हुए शासन से मोटी रकम कमाते थे। जिस पर लगाम लगाने के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद ने संयुक्त नाकों पर उड़नदस्ता दल गठित कर बाहर से आ रहे धान, गेहूं, बटरी सहित अन्य उपज पर निगरानी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
