फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bus hit lady in Chhindwara villagers set fire bus

MP News: स्कूटी सवार युवती को रौंदा, पुलिस के सामने गुस्साए ग्रामीणों ने बस में लगा दी आग

Tue, 30 Aug 2022 10:04 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 30 Aug 2022 10:04 PM IST
सार

युवती अपनी सहेली को छोड़ने गई थी, इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवती का सिर बस के पहिए के नीचे आ गया।

विज्ञापन
bus hit lady in Chhindwara villagers set fire bus
छिंदवाड़ा में गुस्साए ग्रामीणों ने बस में लगाई आग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर जा रही एक तेज रफ्तार बस ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में युवती का सिर बस के पहियों के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को आग लगा दी। 

विज्ञापन


खापाभाट में रहने वाली सोनम पिता घनश्याम बरखे (22 साल) अपनी सहेली को छोड़ने के लिए अपने एक्टिवा वाहन से हिंदुस्तान लीवर गई हुई थी। तभी वापस लौटते समय छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे युवती का सिर बस के पहियों के नीचे आ गया। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं बस में सवार लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद धरमटेकड़ी और कुंडीपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन उनकी मौजूदगी में युवती की मौत से गुस्साए परिजनों और अन्य लोगों ने पुलिस की सामने ही बस को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के सामने आक्रोशित लोग बस में आग लगाते रहे लेकिन पुलिस मूकदर्शक की भांति खड़ी रही। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी सवारी बस में मौजूद नहीं थी तो यहां एक बड़ा हादसा हो जाता। फिलहाल, बढ़ते आक्रोश देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed