फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bus accident in Satna: Bus going to Rewa overturned , 32 injured

सतना में बस हादसा: रीवा जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 32 घायल 

Thu, 04 Nov 2021 01:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 04 Nov 2021 01:43 PM IST
सार

सूरत से 100 मजदूरों को लेकर रीवा जा रही बस सतना के पास पलट गई। इसमें 32 लोगों के घायल होने की सूचना है। 

विज्ञापन
Bus accident in Satna: Bus going to Rewa overturned , 32 injured
सतना में बस पलटी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूरत से 100 से ज्यादा लोगों को लेकर रीवा जा रही बस सतना जिले के मैहर के पास पलट गई। 32 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी लोग सूरत से रीवा दिवाली मनाने जा रहे थे। घायलों को मैहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप से टकरा गई। स्पीड अधिक थी, इस वजह से बस उसी जगह पर पलट गई। पिकअप में सो रहे ड्राइवर को भी चोट आई है। राहत की बात यह है कि हादसे में लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हदासा सतना जिले के नादन देहात थाना अंतर्गत तेलौरा गांव के पास हुआ। एसी कोच बस सूरत से रीवा जा रही थी, इसी दौरान बस के सामने अचानक टैंकर आने से हादसा हुआ। बस में 100 से अधिक लोग सवार थे। कुछ घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed