फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Head on collision between storm and container in Burhanpur nine baraatis injured

Burhanpur News: बारात से लौट रही तूफान और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर, नौ बाराती घायल, दो की हालत गंभीर

Wed, 14 May 2025 08:09 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 14 May 2025 08:09 AM IST
सार

हसनपुरा के पास सामने से आ रहे कंटेनर से तूफान की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर सड़क किनारे पलट गया और तूफान वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Head on collision between storm and container in Burhanpur nine baraatis injured
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुरहानपुर जिले में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हसनपुरा के पास मंगलवार देर रात एक हादसा हो गया। निंबोला थाना क्षेत्र अंतर्गत लालमाटी इलाके में बारात से लौट रही तूफान गाड़ी और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में 9 युवक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि सभी युवक खंडवा में एक शादी समारोह में शामिल होकर बुरहानपुर लौट रहे थे। इस दौरान हसनपुरा के पास सामने से आ रहे कंटेनर से तूफान की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर सड़क किनारे पलट गया और तूफान वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 17 मई तक बदला रहेगा एमपी का मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्धनग्न हालत में मिले घायल
गर्मी के कारण अधिकतर युवक शर्ट उतारकर सफर कर रहे थे। हादसे के बाद कई घायल युवक सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में पड़े मिले। स्थानीय लोगों और हाईवे पेट्रोलिंग टीम की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल बुरहानपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें:  कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान मामला: मनोज शुक्ला ने मंत्री विजय शाह के नेम प्लेट पर कालिख पोती


दो युवक गंभीर घायल 
निंबोला थाना प्रभारी राहुल कांबले के अनुसार, सभी घायल युवक हसनपुरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी हैं। गंभीर रूप से घायल दो युवकों में एक वाहन चालक भी शामिल है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed