फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur's lover did such an act with the eunuch of Hyderabad

MP News: आठ साल पुराने प्यार से दगा, हैदराबाद की किन्नर के साथ बुरहानपुर के लवर ने की ऐसी हरकत, देखें वीडियो

Thu, 10 Nov 2022 12:29 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 10 Nov 2022 12:29 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में रहने वाले प्रेमी पर आरोप है कि वह प्रेमिका के दस लाख नकद और तीन लाख के जेवर हड़प कर चुका है और भाग निकला। सोशल मीडिया के सहारे प्रेमिका बुरहानपुर पहुंची और एसपी ऑफिस में शिकायत कराई है।

विज्ञापन
Burhanpur's lover did such an act with the eunuch of Hyderabad
हैदराबाद की किन्नर ने बुरहानपुर आकर जुबैर नामक युवक की शिकायत की है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आठ साल लिवइन में रहने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को बड़ा धोखा दिया। हैदराबाद में आठ साल पति-पत्नी की तरह रहते थे। अब प्रेमी पर आरोप है कि वह प्रेमिका के दस लाख नकद और तीन लाख के जेवर हड़प कर चुका है और भाग निकला। सोशल मीडिया के सहारे प्रेमिका बुरहानपुर पहुंची और एसपी ऑफिस में शिकायत कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि बुरहानपुर जिले के शाहपुर तहसील के मोहद गांव में रहने वाले जुबैर गुलाब तड़वी और हैदराबाद निवासी किन्नर शबनम बीते आठ साल से एक दूसरे के प्रेम में थे और हैदराबाद में लिवइन में रहते थे। शबनम का आरोप है कि 25 अक्टूबर 2022 को वो किन्नर सम्मेलन में व्यस्त थी, घर पर नहीं थी तब जुबैर ने घर में रखे दस लाख रुपये और तीन लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गया। उनके मकान मालिक ने शबनम को जुबैर द्वारा चोरी करने की बात बताई थी। शबनम को जुबैर पर इतना भरोसा था कि उसने उसके बारे में कोई खास जानकारी भी नहीं जुटाई थी। वो सिर्फ उसके शहर का नाम जानती थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर पड़ताल के बाद शबनम बुरहानपुर पहुंची और एसपी ऑफिस में शिकायत कराई। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया किन्नर ने शिकायत की है। शाहपुर थाने का मामला है। थाना प्रभारी को निर्देशित कर दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई थाने द्वारा की जाएगी। 


सोशल मीडिया पर मिले थे दोनों
शबनम ने बताया कि मैं हैदराबाद से हूं और करीब 9 साल पहले जुबैर ने सोशल मीडिया पर संपर्क किया था। बार-बार मैसेज करता था, प्रपोज करता था। फिर एक साल बाद में मान गई और हमारा रिश्ता हस्बैंड-वाइफ की तरह हो गया। वो महीने में 15 दिन बुरहानपुर से हैदराबाद मेरे पास आकर रहता था। आठ साल से ये सब चल रहा था। कभी-कभी वो मेरे साथ मारपीट भी करता था। अब जब वो रुपये-जेवरात लेकर भाग गया है तो मैं उसे तलाशते यहां तक पहुंची हूं। लगातार उससे संपर्क की कोशिश कर रही हूं। मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा हैं। मुझे इंसाफ चाहिए और वो जहां कहीं भी उसके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed