{"_id":"624978c090ebce27fb127e56","slug":"burhanpur-major-accident-averted-at-twelve-cart-fair-youths-fell-from-bullock-carts-due-to-disturbance-of-balance-no-casualties","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरहानपुर: बारह गाड़ी मेले में बड़ा हादसा टला, संतुलन बिगड़ने से बैलगाड़ियों से गिरे युवक, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरहानपुर: बारह गाड़ी मेले में बड़ा हादसा टला, संतुलन बिगड़ने से बैलगाड़ियों से गिरे युवक, कोई हताहत नहीं
Sun, 03 Apr 2022 04:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 03 Apr 2022 04:06 PM IST
सार
बुरहानपुर के न्यामतपुरा में बारह गाड़ी मेले के दौरान बड़ा हादसा टल गया। मेले में गाड़ी खींचने के दौरान गाड़ियों पर सवार कुछ युवक संतुलन बिगड़ जाने से गाड़ियों से सड़क पर गिर गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने युवकों को खींच लिया और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
न्यामतपुरा के बारह गाड़ूी मेले के दौरान बड़ा हादसा टला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बुरहानपुर जिले के न्यामतपुरा में आयोजित प्रसिद्ध बारह गाड़ी मेले के दौरान बड़ा हादसा टल गया। दरअसल गाड़ी पर सवार युवकों का संतुलन बिगड़ने से कुछ युवक गाड़ी से सीधे नीचे आ गिरे, हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।
हर साल की तरह इस साल भी न्यामतपुरा में प्राचीन बारह गाड़ी मेले का आयोजन किया गया था, मेले के दौरान गाड़ियों पर बड़ी संख्या में लोग चढ़े थे, इसी दौरान कुछ युवकों का संतुलन बिगड़ गया और वे एक-एक कर नीचे गिरने लगे। राहत की बात ये रही कि मेले में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे, जिन्होंने नीचे गिर रहे युवकों को अपनी ओर खींच लिया और युवकों को गाड़ी के पहियों के नीचे जाने से बचा लिया। यदि समय रहते युवकों को नहीं खींचा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
बता दें बारह गाड़ी मेले में एक साथ 12 बैल गाड़ियों को जोड़ा जाता है। इस मेले की खास बात ये है कि बैलों के द्वारा चलने वाली गाड़ियों को मेले के दौरान एक व्यक्ति द्वारा खींचा जाता है। गाड़ी खींचने वाले व्यक्ति को भगत कहा जाता है, मेले के तीन दिन पहले से व्यक्ति हनुमान जी की पूजा करता है और ब्रह्मचर्य नियमों का पालन करता है। बारह गाड़ियों पर बड़ी संख्या में लोग सवार रहते हैं। मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला महाराष्ट्र की सीमा से लगा हुआ है, जिसके चलते यहां कई अवसरों पर मेले का आयोजन किया जाता है।