फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur: 'Learn to speak English in broad daylight', strange poster put up in front of liquor shop

हद हो गई: 'दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें', शराब दुकान के सामने लगा अजब पोस्टर, कलेक्टर ने लिया एक्शन

Mon, 29 Jul 2024 09:02 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 09:02 AM IST
सार

बुरहानपुर में शिक्षा के साथ भद्दा मजाक करने का ऐसा मामला सामने आया है, जो शर्मसार कर रहा है। एक पोस्टर इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। दरअसल पोस्टर पर लिखा है 'दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें'। और ये शराब दुकान की ओर इशारा कर रहा है। कलेक्टर ने एक्शन लिया है। 

विज्ञापन
Burhanpur: 'Learn to speak English in broad daylight', strange poster put up in front of liquor shop
बुरहानपुर में पोस्टर चौंका रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में लगा एक पोस्टर इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। दरअसल पोस्टर पर लिखा है 'दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें' हालांकि इसके साथ ही पोस्टर पर एक तीर का निशान बना है, जिसके साथ बड़े अक्षरों में ठेका लिखा हुआ है और यह तीर का निशान इस पोस्टर के सामने मौजूद शराब दुकान की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि इस पोस्टर को देखकर पहली नजर में तो भ्रम पैदा होता है कि यह किसी इंग्लिश स्पीकिंग सीखने वाली कोचिंग का पोस्टर होगा, जबकि यह तो एक शराब दुकान की ओर ले जाने वाला पोस्टर है। मामले में संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने दुकान पर जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन


विज्ञापन


बुरहानपुर में शिक्षा के साथ भद्दा मजाक करने का ऐसा मामला सामने आया है, जो शर्मसार कर रहा है। बुरहानपुर नगर में इन दिनों एक विदेशी शराब दुकान के पास लगा अजीबो गरीब पोस्टर चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पोस्टर को देखकर राहगीर खासकर युवा और छात्र वर्ग सबसे अधिक भ्रमित हो रहे हैं, क्योंकि इस पोस्टर पर लिखा है "दिनदहाडे इंग्लिश बोलना सीखें, ठेका" । हालांकि जब इस पोस्टर को लेकर सामने स्थित शराब दुकान के कर्मचारियों से पूछा गया कि, यह पोस्टर किसने लगाया है, तो वे भी इससे अंजान बनते नजर आए, और उनका कहना था कि उन्हें भी नहीं मालूम कि यह पोस्टर किसने लगाया है। हालांकि जैसा कि इस पोस्टर में एक तीर का निशान भी साथ में बना हुआ है, जो कि शराब दुकान की ओर इशारा करते हुए बनाया गया है, इससे यह साफ दिख रहा है कि यह शराब दुकान के कर्मचारियों की ही शरारत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहवासी बोले- पोस्टर कर रहा है भ्रमित
इधर इसको लेकर स्थानीय छात्रों ने भी इस पोस्टर की आलोचना की है । साथ ही जब उनसे बात की गई तो उनका कहना था कि इस पोस्टर को हटाया जाना चाहिए, और जिसने भी इस तरह का पोस्टर लगाया है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। क्योंकि इस पोस्टर को देखने के बाद यह साफ प्रतीत हो रहा है कि शराब दुकान संचालक ने ग्राहकों को शराब पीने के लिए आकर्षित करने के लिए इस अजीबो गरीब पोस्टर को लगाया है। वहीं आसपास के रहवासियों का कहना है कि इस पोस्टर से यह संदेश जा रहा है कि शराब पीने के बाद बेबाक इंग्लिश बोली जा सकती है। इसका सीधा असर युवा और छात्रों पर पड़ रहा है। पहली नजर में इस पोस्टर को देखने के बाद ऐसा लगता है कि यह स्पोकन इंग्लिश कोचिंग का पोस्टर हो।

कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
इधर जब यह मामला मीडिया कर्मियों ने स्थानीय प्रशासन तक पहुंचाया तब इस अजीबो गरीब पोस्टर की जानकारी मिलते ही  जिला कलेक्टर भव्या मित्तल ने तत्काल इस पोस्टर को हटाने के तो निर्देश से दिए ही, साथ ही ऐसे भ्रमित करने वाले पोस्टर को लगाने वालों को खोज कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश आबकारी विभाग को दिए हैं। वहीं दुकान संचालक पर कलेक्टर ने दस हजार का जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed