फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur: 50 thousand reward on the accused of robbery

Burhanpur: बाकड़ी वन चौकी की डकैती के आरोपी पर 50 हजार का इनाम, कई गंभीर अपराधों में रहा है शामिल

Thu, 08 Dec 2022 08:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 08 Dec 2022 08:02 PM IST
सार

बुरहानपुर पुलिस ने डकैती के मुख्य आरोपी पर पांच प्रकरणों में 50 हजार का नगद इनाम घोषित किया है। उस पर कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। कई कोशिशों के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
Burhanpur: 50 thousand reward on the accused of robbery
most wanted

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाना क्षेत्र के बाकड़ी वन चौकी में हुई डकैती के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है। अब पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी फूल सिंह पर पांच प्रकरणों में 50 हजार का नगद इनाम घोषित किया गया है। उस पर कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। कई कोशिशों के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते दिनों बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाना क्षेत्र के बाकड़ी वन चौकी में डकैती हुई थी। जिसमें फूल सिंह पिता सुबला जाति भील निवासी ग्राम जामपाटी बाकड़ी का नाम सामने आया था। उस पर पांच प्रकरणों में 50 हजार का नगद इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने बताया कि फूल सिंह पिछले कुछ महीनों में बाकड़ी वनक्षेत्र में बड़े पैमाने पर हुई वन कटाई में शामिल रहा है। फूल सिंह सुबला पर डकैती करने, वनों की अवैध कटाई में संलिप्तता,  शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, शासकीय सेवकों पर जान से मारने की नीयत से गोफन, डंडे, पत्थर आदि से हमला करने तथा करवाने, शासकीय वाहनों में तोड़फोड़ करने, बिना अनुमति हथियारों के साथ रैली प्रदर्शन करने, आमजन को भयभीत करने जैसे गंभीर आरोप हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर  राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि फूल सिंह पर थाना नेपानगर के अपराध क्रमांक 717/22 धारा 307, 147,148, 149, 186, 353, 427, 506 भादवि में 10000, अपराध क्रमांक 750/22 धारा 326,147,148, 149, 353, 332, 427, 506 भादवि में 10000, अपराध क्रमांक 786/22 धारा 188, 147, 34 भादवि में 10000, अपराध क्रमांक 801/22 धारा 435, 353, 336, 147, 148, 149, 427 भादवि में 10000, अपराध क्रमांक 832/22 धारा 395, 397 भादवि में 10000, इस तरह 5 प्रकरणों में कुल 50000 का नगद इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed