फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bullet shot in the head of a young man dancing at the Holi Milan celebration pandal in Shahdol, death

MP News: होली के रंग में पड़ा भंग, होली मिलन समारोह में नाच रहे युवक के सिर में लगी गोली, मौके पर मौत

Thu, 09 Mar 2023 11:36 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 11:36 AM IST
सार

शहडोल जिले के गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा था। इसमें गाने पर युवा थिरक रहे थे। नाचने के दौरान कट्टे से चली गोली जितेंद्र सिंह के सिर में लग गई जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bullet shot in the head of a young man dancing at the Holi Milan celebration pandal in Shahdol, death
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल में होली के पंडाल में नाच रहे युवक की गोली लगने से मौत हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि उसने स्वयं कट्टे से अपने सिर में गोली मार ली वहीं कुछ लोग इसे साजिश बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी का है। मृतक की पहचान जितेंद्र सिंह उर्फ जित्तू 38 वर्ष निवासी ग्राम बम्हौरी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा था। इसमें गाने पर युवा थिरक रहे थे। नाचने के दौरान कट्टे से चली गोली जितेंद्र सिंह के सिर में लग गई जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


गोली कैसे लगी, ये साफ नहीं हो पा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि उसने स्वयं कट्टे से अपने सिर में गोली मार ली वहीं कुछ लोग इसे साजिश बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed