फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   'Bulldozer' V / s Digvijay: Even after talking on the phone, the former CM, angry over the action, reached Ashta with the leaders

‘बुलडोजर’ V/s दिग्विजय: फोन पर बात करने के बाद भी कार्रवाई होने से नाराज पूर्व सीएम, नेताओं को लेकर पहुंचे आष्टा

Sat, 30 Apr 2022 01:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 30 Apr 2022 01:28 PM IST
सार

सीहोर जिले की तहसील आष्टा के अलीपुर में शुक्रवार को कांग्रेस से जुड़े भैया मियां हिजेफुर्रह्मान के अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासनिक अमला पहुंचा था। भैया मियां ने कार्रवाई रुकवाने के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को फोन भी किया था, पर तहसीलदार ने कागजों की कमी बताकर कार्रवाई नहीं रोकी। शनिवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंच गए।  

विज्ञापन
'Bulldozer' V / s Digvijay: Even after talking on the phone, the former CM, angry over the action, reached Ashta with the leaders
आष्टा में अवैध निर्माण पर चले पुलिस प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई के बाद मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले की तहसील आष्टा में अवैध निर्माण पर चले पुलिस प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई के बाद मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार एक वर्ग को निशाने पर लिए हुए है। इसकी हमें घोर आपत्ति है और इसकी हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को सीहोर जिले की तहसील आष्टा के अलीपुर में कांग्रेस से जुड़े भैया मियां हिजेफुर्रह्मान के अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासनिक अमला पहुंचा था। प्रशासन का कहना था कि इंदौर-भोपाल हाईवे पर रोड से लगी करोड़ों रुपये की जमीन पर एक दर्जन से अधिक दुकानों का निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था। भैया मियां ने कार्रवाई रुकवाने के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को फोन भी किया था, पर तहसीलदार ने कागजों की कमी बताकर कार्रवाई नहीं रोकी। शनिवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्य़क्ष अरुण यादव मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई का निरीक्षण किया और जानकारी जुटा कर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से बंद कमरे में चर्चा की।
विज्ञापन


मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिनों बाद ईद का त्यौहार है, कुछ दिन रुक जाते। इंसानियत की बात है ना... भैया मियां कहीं भागे जा रहे थे ना दुकानें कहीं जा रही थीं। कुल मिलाकर सरकार प्रदेश मे एक वर्ग को निशाने पर लिए हुए है। इसकी हमें घोर आपत्ति है और इसकी हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने जिला प्रशासन पर भेदभावपूर्ण कार्यवाई के आरोप लगाते हुए कहा कि मैं जिला प्रशासन पर सीधे आरोप लगाता हूं कि उन्होंने 115 नंबर में जितने मकान और दुकान हैं उन्हें नोटिस नहीं दिया और सिर्फ भैया मियां की दुकानें और मकान तोड़ दि,ए यही मेरी आपत्ति भी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed