फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bulldozer run in Panna: The city's famous Apple resort was landed, government land was occupied

पन्ना में चला बुलडोजर: नगर के जाने माने एप्पल रिसोर्ट को किया जमींदोज, सरकारी जमीन पर कर रखा था कब्जा

Thu, 21 Apr 2022 06:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 06:46 PM IST
सार

नेशनल हाईवे-39 पन्ना-छतरपुर मार्ग के पास स्थित एप्पल रिसोर्ट पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। आरोप है कि ये सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया था। राजस्व, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर करीब 3 एकड़ में फैले अतिक्रमण को हटाया गया है।
 

विज्ञापन
Bulldozer run in Panna: The city's famous Apple resort was landed, government land was occupied
पन्ना-छतरपुर मार्ग के पास स्थित एप्पल रिसोर्ट पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना के चर्चित एप्पल रिसोर्ट में पन्ना जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है। आरोप है कि ये सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया था। राजस्व, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर करीब 3 एकड़ में फैले अतिक्रमण को हटाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पन्ना टाइगर रिजर्व मार्ग के लिए आने वाले पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र यह रिसोर्ट नेशनल हाईवे- 39 स्थित शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया गया था। राजस्व नगर पालिका और पुलिस की इस टीम की कार्रवाई के बाद से हड़कंप मचा हुआ है और भारी संख्या में अतिक्रमण हटाते हुए देखने के लिए लोग वहां एकत्र हो गए थे।
विज्ञापन


पन्ना एसडीएम सत्यनारायण दर्रो ने बताया कि राजस्व, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। ये रिसोर्ट सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया था। अकरम सिद्दकी द्वारा अतिक्रमण किया गया था। हमने तीन एकड़ के लगभग जमीन मुक्त कराई गई है, और भी जमीन चिन्हित की गई है, उस पर भी कार्रवाई करेंगे। इस जमीन पर झोपड़ीनुमा घरों के साथ तीन-चार पक्की संरचना बना ली गई थी, जिन्हें गिराया गया है। कलेक्टर और एसपी के आदेश पर ये कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed