फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bulldozer Action: Municipal Corporation Bulldozer Rolls in Indore for 60-Foot Road Old Houses Demolished

Bulldozer Action: इंदौर के जिंसी में 60 फीट सड़क के लिए चला पीला पंजा, 100 साल पुराने मकान मलबे में बदले

Thu, 21 May 2026 04:18 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 21 May 2026 04:18 PM IST
सार

इंदौर के जिंसी क्षेत्र में 60 फीट चौड़ी सड़क निर्माण के लिए नगर निगम ने कार्रवाई कर 30 से अधिक निर्माण हटाए। रहवासियों ने मुआवजा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। सड़क बनने से बड़ा गणपति क्षेत्र का ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Bulldozer Action: Municipal Corporation Bulldozer Rolls in Indore for 60-Foot Road Old Houses Demolished
इंदौर में बुलडोजर एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के जिंसी क्षेत्र में 60 फीट चौड़ी सड़क निर्माण के लिए गुरुवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 से अधिक निर्माण हटा दिए। वर्षों पुरानी बसाहट वाले इस इलाके में 100 साल से अधिक पुराने मकान भी मलबे में तब्दील हो गए। सुबह नगर निगम का अमला करीब 50 कर्मचारियों और बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। करीब दो घंटे में 30 से अधिक निर्माण हटाकर सड़क चौड़ीकरण के लिए रास्ता साफ किया गया।

विज्ञापन

पिछले एक माह से कई रहवासी स्वेच्छा से सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले हिस्सों को खुद ही हटा रहे थे। निगम अधिकारियों के अनुसार सड़क चौड़ीकरण में 170 से अधिक निर्माण बाधक हैं। जिन लोगों ने स्वयं निर्माण नहीं हटाए, उनके मकान गुरुवार को निगम ने तोड़ दिए। कार्रवाई से पहले पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन

बाधाएं हटने के बाद अब यहां जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। पहले नर्मदा और ड्रेनेज लाइन डाली जाएगी, उसके बाद सड़क का निर्माण होगा। मास्टर प्लान में इस सड़क की चौड़ाई 80 फीट प्रस्तावित है, लेकिन फिलहाल निगम इसे 60 फीट चौड़ा बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  क्या पद से हटेंगी ट्विशा की सास गिरिबाला? विभाग हुआ सख्त; विवेक तन्खा ने कहा- मामला सीबीआई को देना उपयुक्त

रहवासियों का कहना है कि इलाके के अधिकांश मकान आजादी से पहले के हैं और ज्यादातर जमीनें होलकरकालीन हैं। उनका आरोप है कि 1974 में बने मास्टर प्लान में सड़क की चौड़ाई 80 फीट निर्धारित कर दी गई, जिसके कारण अब उन्हें अपनी मालिकी की जमीन छोड़नी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि जमीन देने के बदले उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया गया।

वहीं अधिकारियों का कहना है कि सड़क बनने के बाद बड़ा गणपति क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोग इस मार्ग से आसानी से राजवाड़ा और क्लॉथ मार्केट तक पहुंच सकेंगे। उल्लेखनीय है कि इंदौर में करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से मास्टर प्लान की 23 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed