{"_id":"5f49b52d8ebc3e2a9627f229","slug":"bsp-chief-mayawati-announced-eight-candidates-for-madhya-pradesh-assembly-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों का किया एलान
Sat, 29 Aug 2020 07:23 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 29 Aug 2020 07:23 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
बसपा ने मध्य प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने आठ उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी प्रमुख मायावती ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की सीटों के प्रत्याशियों के नाम को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
प्रदेश बसपा प्रमुख रमाकांत पिप्पल ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी सभी 27 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। पार्टी द्वारा घोषित आठ उम्मीदवारों में से चार अनुसूचित जाति के, चार सामान्य श्रेणी से हैं। पार्टी ने पूर्व विधायक सोनेराम कुशवाह को जौरा, राम प्रकाश राजौरिया को मुरैना, योगेश मेघसिंह नरवरिया को मेहगांव, कैलाश कुशवाह को पोहरी, भानु प्रताप सिंह संखवार को अंबाह, जसवंत पटवारी को गौहद, संतोष गौड़ को डबरा और राजेंद्र जाटव को करैरा से मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
2018 विधानसभा चुनाव में बसपा ने प्रदेश में दो सीटों पर जीत हासिल की थी। 25 विधायकों के इस्तीफे और दो विधायकों के निधन के चलते 27 सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
