फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Brother raped sister in Dhar: Cousin had come home to watch TV, Tau's boy raped, relatives hid the incident

धार में भाई ने बहन से किया रेप: टीवी देखने घर आई थी चचेरी बहन, ताऊ के लड़के ने किया दुष्कर्म, परिजनों ने छुपाई घटना

Thu, 17 Feb 2022 09:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 17 Feb 2022 09:50 AM IST
सार

धार के बंजारी गांव में ताऊ के लड़के ने अपनी 10 साल की चचेरी बहन से रेप किया। वहीं रेप जैसी घिनौनी हरकत करने के बाद भी आरोपी के परिजनों ने उसे बचाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी और मामले की शिकायत पुलिस में न कर बात दबा दी।

विज्ञापन
Brother raped sister in Dhar: Cousin had come home to watch TV, Tau's boy raped, relatives hid the incident
धार में भाई ने बहन से किया रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के धार में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। धार के बंजारी गांव में ताऊ के 19 साल के लड़के ने घर आई अपनी 10 साल की चचेरी बहन से दुष्कर्म किया। वहीं रेप की वारदात को लड़के के पिता और लड़की के पिता ने मिलकर छिपा दिया। पिता और ताऊ मिलकर उसे अस्पताल लेकर गए और खेलते समय सरिया लग जाने की बात कह कर बच्ची का इलाज कराया। घटना की जानकारी होने के बाद बच्ची की मां ने पुलिस को जानकारी दी, जिससे रेप की वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लिया है। वहीं आरोपी के पिता और पीड़िता के पिता को वारदात छिपाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


बच्ची की मां से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची मंगलवार को किराना दुकान से सामान लेने गई थी। रास्ते में उसके ताऊ का घर पड़ता है तो बच्ची वहां टीवी देखने चली गई, जब वो दोपहर को वापस आई तो उसके कपड़ों में खून के दाग थे। मां के पूछने पर बच्ची ने अपने ताऊ के लड़के पर गलत काम करने का आरोप  लगाया। पीड़िता की मां ने अपने पति को घटना के बारे में बताया, लेकिन घर का मामला होने के चलते बात दबा दी गई। 
विज्ञापन


आरोपी को बचाने बनाई झूठी कहानी
मनावर TI ब्रजेश कुमार मालवीय ने बताया कि परिजन बच्ची को इलाज के लिए गांव के अस्पताल लेकर गए थे। अस्पताल के वार्ड बॉय ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जब पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची तो आरोपी को बचाने के लिए परिजनों ने झूठी कहानी सुना दी। परिजनों ने कहा कि बच्ची को खेलते समय सरिया लग गया है। गांव के अस्पताल से बाद में परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर गए और वहां एक रात के लिए बच्ची को भर्ती करा दिया। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो पुलिस ने नजर रखी। बुधवार को परिजन बच्ची को अस्पताल से लेकर घर आए। इसी दौरान पीड़िता की मां को पुलिस पूछताछ की जानकारी लगी। पीड़िता की मां किसी तरह पुलिस तक पहुंची और रेप की वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना को छिपाने के जुर्म में लड़की के पिता और उसके ताऊ को भी हिरासत में लिया है। दोनों भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस ने दोनों को भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed