फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Brother in law's murder, sister serious in hospital in indore

रात घर बुला बहनोई का कत्ल, बहन भी गंभीर

Sun, 30 Aug 2015 07:42 PM IST
Updated Sun, 30 Aug 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
Brother in law's murder, sister serious in hospital in indore

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। जहां रक्षाबंधन के दिन भाइयों को राखी बांधने आई बहन और बहनोई पर भाइयों न हमला बोल दिया।

विज्ञापन


बहनोई की पीट पीटकर हत्या कर दी गई जबकि सात माह की गर्भवती बहन गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वाक्या इंदौर के विजय नगर थाने का है। यहां की रहने वाली अर्चना ने अपने साथ पढ़ने वाले हेमेन्द्र डोंगरे से एक साल पूर्व प्रेम विवाह कर लिया था। घर वालों ने इसका विरोध किया लेकिन अर्चना अपने पति के साथ रहने के लिए चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस बार रक्षाबंधन पर अर्चना के भाइयों ने उसे राखी बांधने के लिए घर बुलवाया था। भाइयों की नाराजगी दूर होते देख अर्चना खुशी खुशी अपने पति हेमेन्द्र को साथ लेकर अपने पिता के घर पहुंच गई।

पति को पिटता देख अर्चना ने जोड़े भाइयों के हाथ पैर

Brother in law's murder, sister serious in hospital in indore

इसी दौरान उसके भाइयों और अन्य परिजनों ने लव मैरिज करने के लिए अर्चना को उलाहना देना शुरू कर दिया। जिसका अर्चना के साथ गए उसके पति हेमेन्द्र ने विराध किया।

आरोप है कि इस बात से भड़ककर अर्चना के परिजनों ने हेमेन्द्र के साथ मारपीट कर दी। उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया। बीच बचाव करने आई अर्चना से भी मारपीट की गई।

पति को पिटता देख अर्चना ने रो रोकर घरवालों के हाथ पैर जोड़े और अपने गर्भ में पलने वाले बच्चे की भी दुहाई दी। लेकिन घर वालों का दिल नहीं पिघला और हेमेन्द्र को पीट पीटकर कर मार डाला।

इसी बीच शोर शराबा सुनकर पडोसी वहां पहुंचे और बीच बचाव का प्रयास किया। लेकिन अर्चना के घर वालों के आगे किसी की कुछ न चल सकी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस तक भी दे दी।

एक साल पूर्व की थी दोनों ने शादी

Brother in law's murder, sister serious in hospital in indore

लेकिन पुलिस के आने से पहले ही परिजन दोनों को घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया जहां हेमेन्द्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं अर्चना की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। बताया जाता है पुलिस ने तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। अर्चना के पिता इंदौर नगर निगम में ही कार्यरत हैं। हेमेन्द्र के परिजनों ने बताया कि अर्चना और हेमेन्द्र दोनों बचपन से एक सा‌थ पढ़़ते थे।

उसके बाद कालेज में भी दोनों ने एक साथ पढ़ाई की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही दोनों ने शादी करने का‌ निर्णय ले लिया था। पढ़ाई पूरी होते ही बीत साल दोनों ने शादी कर ली और अलग रहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed