फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Brother gifted toilet to his cousin sister in madhya pradesh

रक्षाबंधन पर भाई ने दिया ऐसा तोहफा, सुनकर आप भी करेंगे नाज

Wed, 26 Aug 2015 01:47 PM IST
Updated Wed, 26 Aug 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
Brother gifted toilet to his cousin sister in madhya pradesh

रक्षाबंधन पर हर भाई अपनी बहन को कोई खास तोहफा देने की इच्छा रखता है लेकिन मध्यप्रदेश के शिवपुरी के एक व्यक्ति ने अपनी बहन को रक्षाबंधन का एक ऐसा तोहफा दिया जो हर किसी के लिए नजीर बन गया।

विज्ञापन


भाई ने अपनी बहन को एक शौचालय ही गिफ्ट कर दिया। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 500 लोगों की आबादी वाले शिवपुरी के भटोआ गांव में रहने वाले युवक ने अपनी चचेरी बहन के लिए 35 हजार की लागत से एक शौचालय तैयार करवाया है। पूरे गांव में ढाई सौ के करीब महिलाएं और लड़कियां हैं लेकिन यहां एक भी शौचालय नहीं है।
विज्ञापन


बहन को शौचालय देने वाले 29 साल के किसान महेन्द्र रावत ने बताया कि लोग अपनी बहनों को जेवर पैसे और कपड़े भेंट करते हैं लेकिन मेरा तोहफा कुछ खास है।

किसान ने चचेरी बहन को गिफ्ट किया शौचालय

Brother gifted toilet to his cousin sister in madhya pradesh

तीन बीघा जमीन के मालिक महेन्द्र बताते हैं कि वह अपनी जमीन की खेती करने के लिए जिस बिजली के पंप का इस्तेमाल करते हैं वहां से शौचालय काफी दूर था जिसकी वजह से उसे इसके लिए 20 हजार रुपये की अतिरिक्त रकम खर्च करनी पड़ी।

महेन्द्र ने बताया कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी चचेरी बहन उसके घर से कुछ दूरी पर ही रहती है। वह देखता था कि गांव की दूसरी महिलाओं की तरह उसकी बहन रानी को भी शौच के लिए खेतों में ही जाना पड़ता था।

जिसके बाद प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान से सीख लेते हुए उसने बहन के लिए शौचालय बनवाने की ठानी। इसके लिए उसने रक्षाबंधन के मौके को चुना और बिना किसी को कुछ बताए बीते जुलाई से ही बहन के घर के आगे शौचालय का निर्माण शुरू करवा दिया।

ग्रामीणों के लिए कौतूहल बना शौचालय

Brother gifted toilet to his cousin sister in madhya pradesh

महेन्द्र बताते हैं कि हम ग्रामीण इलाकों में रहते हैं और यहां महिलाओं के साथ उस समय काफी अपराध होते हैं जब वह शौच के लिए जाती हैं। शौचालय के निर्माण के बाद काफी संख्या में गांव वाले उसे देखने के लिए आ रहे हैं।

वहीं उसकी बहन रानी भी खुश है और कहती है कि अब मुझे बाहर नहीं जाना होगा। खराब मानसून में तो रात को शौच के लिए बाहर जाने से भी डर लगता था।

वहीं शिवपुरी जिला पंचायत के सीईओ डीके मौर्या कहते हैं कि हम महेन्द्र रावत की पहल का समर्थन करते हैं। हम अन्य ग्रामीणों को भी अपने यहां शौचालय बनवाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed