फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bridge submerged in water due to the rise of Sindh river, administration imposed Section 144

MP News: सिंध नदी उफान पर आने से पानी में डूबा पुल, कई गांवों से टूटा संपर्क, प्रशासन ने लगाई गई धारा-144

Mon, 22 Aug 2022 12:53 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 22 Aug 2022 12:53 PM IST
सार

सिंध नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने के बाद मड़ीखेड़ा बांध से 6500 क्यूमेक्स से लेकर 7000 क्यूमेक्स पानी में छोड़ा जा रहा है। जिले के बदरवास में सिंध नदी उफान पर आने से कई गांवों से संपर्क टूट गया है।

विज्ञापन
bridge submerged in water due to the rise of Sindh river, administration imposed Section 144
बारिश की वजह से जलमग्न हुआ क्षेत्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिवपुरी में लगातार बारिश हो रही है। सिंध नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने के बाद मड़ीखेड़ा बांध से 6500 क्यूमेक्स से लेकर 7000 क्यूमेक्स पानी में छोड़ा जा रहा है। लगातार पानी बढ़ने से ग्रामीणों को नदी से दूर रहने की हिदायत प्रशासन की तरफ से जारी की गई है। वहीं, शिवपुरी में जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू करते हुए नदी, नाले और जलाशयों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बदरवास में सिंध नदी उफान पर
जिले के बदरवास में सिंध नदी उफान पर आने से कई गांवों से संपर्क टूट गया है। बदरवास से खतौरा जाने वाले मार्ग पर सड़ गांव के पास नदी का पुल पानी में डूब गया है। जिसकी वजह से रास्ता बंद हो गया है। इसके अलावा खतौरा जाने वाला सीधा मार्ग बंद हो गया। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बदरवास के अलावा कोलारस के भी कई क्षेत्रों में सिंध नदी का पानी बढ़ जाने के बाद ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


लाइनमैन पानी में बहते हुआ बाल-बाल बचा
नदी-नाले उफान पर आने के बाद भी लोग जबरन गुजरने का प्रयास कर रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रन्नोद-राजापुर मार्ग पर बने रपटे पर तेज पानी के बहाव के बीच बिजली विभाग में तैनात लाइनमैन देवेंद्र लोधी अपनी बाइक को दूसरी तरफ ले जा रहे है। तभी पानी में उनकी बाइक बह गई, जबकि वो बाल-बाल पानी में बहने से बच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में अभी तक 662.21 मिमी औसत बारिश की गई दर्ज 
शिवपुरी जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 662.21मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष अभी तक 1064.42 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed