फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bride broke the marriage due to see the dowry stuff placed in a suitcase in Gwalior

मध्यप्रदेशः सूटकेस में रखा दहेज का सामान देखने की बात पर दुल्हन ने बारात लौटाई 

Sun, 17 Feb 2019 09:53 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अजय सिंह Updated Sun, 17 Feb 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
bride broke the marriage due to see the dowry stuff placed in a suitcase in Gwalior
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

ग्वालियर के जीवाजी क्लब में विदाई के वक्त दुल्हन के सूटकेस में दहेज का सामान देखने की बात पर शादी टूट गई। शादी की सारी रस्में पूरी हो चुकी थी, लेकिन जब दुल्हन को ससुराल वालों के इस रवैये को पता चला तो उसने खफा होकर बारात लौटा दी। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हा शनिवार को बारात लेकर लड़की यहां पहुंचा था। जिसके बाद शादी की सारी रस्में पूरी की गई। लेकिन विदाई के समय वर पक्ष के लोग दुल्हन के सूटकेस में रखा सामान देखने की बात पर अड़ गए। इस बात को लेकर विवाद काफी बढ़ गया। जिसके बाद दुल्हन ने इस शादी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और उसने बारात को लौटा दिया। 
विज्ञापन


दतिया की रहने वाली दुल्हन शिवांगी अग्रवाल ने बीई और एमबीए कर रखा है। वह ग्वालियर में ही नौकरी करती है। वहीं दुल्हा प्रतीक बीकॉम तक पढ़ा है। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद भी हंगामा शांत नहीं हुआ तब दोनों पक्षों ने शादी तोड़ने पर सहमति जताई। हालांकि लड़के के पिता ने खुदकुशी करने की धमकी तक दे डाली। लेकिन आखिर में सामान लौटाने की बाद को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed