{"_id":"62768c09b89890775e5cf3b4","slug":"blackmailing-in-dhar-the-girl-took-a-lift-then-threatened-to-take-objectionable-photos-was-raging-money-by-threatening-to-make-it-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार में ब्लैकमेलिंग: युवती ने लिफ्ट ली फिर धमकाकर आपत्तिजनक फोटो खिंचवाए, वायरल करने की धमकी देकर ऐंठ रही थी रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार में ब्लैकमेलिंग: युवती ने लिफ्ट ली फिर धमकाकर आपत्तिजनक फोटो खिंचवाए, वायरल करने की धमकी देकर ऐंठ रही थी रुपये
Sat, 07 May 2022 08:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 07 May 2022 08:41 PM IST
सार
धार की अमझेरा पुलिस ने लोगों से लिफ्ट लेकर बदनाम करने की धमकी देने और रुपये ऐंठने वाली युवती को गिरफ्तार किया है। उसके पांच साथियों में से एक पकड़ा गया है। इन्होंने एक युवक को ब्लैकमेल कर हजारों रुपये छीन लिए थे।
विज्ञापन
धार की अमझेरा पुलिस ने ब्लैकमेल कर रुपये छीनने वाले युवक और युवती को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धार जिले में ब्लैकमेलिंग का शिकार अमझेरा पुलिस के पास पहुंचा है। उसने एक युवती और पांच अज्ञात लोगों पर केस किया है। उसने बताया कि करीब तीन महीने पहले उसने एक युवती को लिफ्ट दी थी। युवती ने अपने साथियों को बुलाकर मेरे साथ आपत्तिजनक तस्वीरें खिंचवाई थीं। फिर ब्लैकमेल कर बीस हजार रुपये भी ले लिए। फिर से रुपयों की मांग की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मामला धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी युवती और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। चार साथिय़ों की और तलाश की जा रही है। पूछताछ में युवती ने सारा घटनाक्रम स्वीकार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि धार जिले के पटलावदिया गांव के रहने वाले गजानन सुनेर ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वे 3 फरवरी की दोपहर में मांगोद से अमझेरा जा रहे थे, तभी एक लड़की ने उन्हें हाथ दिखाकर आगे तक छोड़ देने का कहा। गजानन ने युवती को बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूरी पर जाने के बाद रास्ते में एक लड़के को देखकर युवती ने कहा कि यह मेरा रिश्तेदार है इसे भी बाइक पर बिठा लो। हम अमझेरा के आगे पहुंचे ही थे कि बाइक सवार लड़का-लड़की ने बाइक सीमेंट फैक्ट्री के पीछे लेने की बात कही। इस पर गजानन ने डैम के पास छोड़ने गया उस दौरान लड़की गजानन के पास आई और उसकी शर्ट की कॉलर पकड़कर उसे किस करने लगी, साथ खड़े लड़के ने मोबाइल से उसका फोटो खींच लिया उसके बाद साइड में बैठे चार अन्य लड़के वहां आए और गजानन को पीट दिया और फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे बीस हजार रुपयों की मांग की। मोबाइल-बाइक छीन ली। गजानन रुपये लेकर मांगोद चौराहे पर आया मोबाइल और बाइक वापस ली।
विज्ञापन
गजानन ने तब कुछ नहीं कहा, मामला रफा-दफा हो गया। लेकिन कुछ दिनों बाद लड़की ने गजानन को कॉल करके फोटो वायरल करने की धमकी दी और फिर बीस हजार मांगने लगी। कुछ दिन बाद पचास हजार की मांग की गई। इस बार उसे फोटो वायरल करने के साथ झूठे प्रकरण में फंसा देने की धमकी दी गई। इसके बाद गजानन अमझेरा थाने पहुंचा था।