फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP worried Digvijay Singh side in Madhya Pradesh elections

मध्यप्रदेश चुनाव में ‘दिग्गी राजा’ के दरकिनार होने से भाजपा चिंतित, हर सभा में हो रहा जिक्र

Thu, 18 Oct 2018 01:33 AM IST
राजेश चतुर्वेदी, अमर उजाला, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 18 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
BJP worried Digvijay Singh side in Madhya Pradesh elections
दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश के चुनावी दंगल में क्या पार्टी से दरकिनार कर दिए गए हैं? हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दिग्विजय पार्टी कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं, ‘काम नहीं करोगे तो ख्वाब पूरा नहीं होगा। नहीं बनेगी सरकार। दुश्मन को भी टिकट मिले तो काम करो, उसे ही जिताओ। मेरे बोलने से तो कांग्रेस के वोट कम होते हैं।’ 

विज्ञापन


सूबे में वोटिंग के लिए छह हफ्ते भी नहीं बचे हैं। लिहाजा ऐन चुनाव के वक्त दिग्विजय ने ऐसा क्यों कहा...? क्या वह सचमुच दरकिनार किए जा रहे हैं या इस बार एक ‘रणनीति’ के तहत ऐसा किया जा रहा है...? यह रणनीति है तो किसकी है, राहुल गांधी की या फिर खुद दिग्विजय की...? ये सवाल आम चर्चाओं में हैं। वही भाजपा कांग्रेस में दिग्विजय को दरकिनार किए जाने से चिंतित नजर आ रही है। भाजपा लोगों से कह रही है कि कांग्रेस के पास एक चेहरा ही नहीं है. जनता उसे वोट दे तो किसको देखकर...?
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हों या बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह दोनों ने ही राहुल गांधी के साथ अगर किसी को टारगेट पर रखा है तो वे राघोगढ़ के राजा ही हैं। भाजपा नेताओं के भाषण ‘मिस्टर बंटाधार’ (बीजेपी ने 2003 में दिग्विजय को नाम दिया था) के जिक्र के बिना खत्म नहीं होते। लोगों को दस साल के उनके राज में सड़क, बिजली, पानी के हाल की याद दिलाई जाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान कहते हैं, दिग्विजय पोस्टरों से गायब हैं, न ही उनकी आम सभाएं हो रही हैं। किसी ने नहीं सोचा होगा कि कांग्रेस अपने एक वरिष्ठ नेता के साथ ऐसा व्यवहार करेगी। कम से कम उनकी प्रतिष्ठा का तो ख्याल रखना चाहिए। भाजपा दिग्विजय को हर हाल में भड़काने की कोशिशें की जा रही हैं। ताकि वे कुछ बोलें, करें। लेकिन दिग्विजय ‘बैकरूम बॉय’ बने हुए हैं। यही भाजपा की बेचैनी की वजह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed