फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP State President VD Sharma inaugurated the Jan Samvad Office

Katni: जन संवाद कार्यालय का बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया उद्घाटन, पीएम मोदी के ‘मन की बात’ को सुना

Sun, 28 Jan 2024 06:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 28 Jan 2024 06:33 PM IST
सार

Katni: कटनी में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से तैयारी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश पीएम मोदी के नेतृत्व ने विकास की ओर बढ़ रहा है।
 

विज्ञापन
BJP State President VD Sharma inaugurated the Jan Samvad Office
जन संवाद कार्यालय का बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एक्शन मोड में आ गए हैं, जिसकी झलक कटनी जिले में देखने को मिली। दरअसल पन्ना जिले से संगठनात्मक प्रवास शामिल होने के बाद कटनी पहुंचे वीडी शर्मा का बीजेपी नेताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया, जिसके बाद कार्यकर्ता उन्हें लेकर बीजेपी कार्यालय गए।

विज्ञापन


जहां वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी को लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा। कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, विधायक संदीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदेशाध्यक्ष ने जन संवाद कार्यालय का फीता काटकर लोकार्पण किया।
विज्ञापन


मन की बात सुनी
प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया की आज पूरा देश पीएम मोदी के नेतृत्व ने विकास की ओर बढ़ रहा है। हमने मोदी जी की मन की बात को सुना, जिसमें उन्होंने श्रीराम से शुरुआत करते हुए देश में महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाया। आज हमने कटनी में जन संवाद कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed