{"_id":"62fa1e0fd7eca609580ea3c6","slug":"bjp-state-president-hoisted-the-flag-at-the-district-office-of-katni-on-the-occasion-of-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndependenceDay: कटनी भाजपा कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, बोले-PM हर वर्ग का कर रहे सपना पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IndependenceDay: कटनी भाजपा कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, बोले-PM हर वर्ग का कर रहे सपना पूरा
Mon, 15 Aug 2022 03:51 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 15 Aug 2022 03:51 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटनी के जिला कार्यालय पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण समारोह के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने स्वाधीनता दिवस पर कटनी भाजपा कार्यालय में किया ध्वजारोहण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को कटनी के जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण समारोह के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और मिष्ठान्न वितरण किया।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश को आजादी दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया और अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। आजाद देश के लिए सेनानियों ने देश में राजनैतिक आजादी के साथ ही समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के जीवन में खुशहाली का सपना देखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण से लेकर प्रत्येक समाज-वर्ग के उत्थान के लिए और अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक वर्ग आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पं. दीनदयाल के अंत्योदय को गरीब कल्याण मिशन के माध्यम से पूरा कर रही है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी शान है। इसे हर घर में फहराने का जो निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया है, वह एक अभूतपूर्व कदम है। आज पूरे देश के 20 करोड़ घरों में एक साथ तिरंगा फहराया गया जो एक ऐतिहासिक क्षण है। इस दौरान जिला अध्यक्ष रामरतन पायल, विधायक संदीप जायसवाल, महापौर शशांक श्रीवास्तव, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, सुरेश सोनी, जिला महामंत्री चेतन हिंदूजा, सुनील उपाध्याय, मृदुल द्विवेदी, आशुतोष शुक्ला, यज्ञदत्त मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, ज्योति दीक्षित, मंडल अध्यक्ष मनीष दुबे समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
जगह-जगह किया ध्वजारोहण
प्रदेश अध्यक्ष जिला कार्यालय से मिशन चौक पहुंचे और यहां उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ ध्वजारोहण किया। इसके अलावा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम थाना तिराहे अहिंसा चौक पर ध्वजारोहण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने घंटाघर स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक पर ध्वजारोहण किया और उन्होंने नई बस्ती सरस्वती स्कूल से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।