MP News: भाजपा सांसद विवेक शेजवलकर का एक्स अकाउंट हैक, सऊदी हैकर ने पोस्ट किए अश्लील कंटेंट
BJP MP Vivek Narayan Shejwalkar: भाजपा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। हैकर ने सांसद के अकाउंट से अश्लील कंटेंट पोस्ट किया है। सभी पोस्ट सऊदी भाषा में किए गए हैं।
विस्तार
BJP MP Vivek Narayan Shejwalkar: मप्र के ग्वालियर से भाजपा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। हैकर ने सांसद शेजवलकर के एक्स अकाउंट से अश्लील कंटेंट पोस्ट किया है। स्पा और बॉडी मसाज के कंटेंट के साथ कई वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं। सभी पोस्ट अरबी भाषा में हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सांसद विवेक नारायण का एक्स अकाउंट सऊदी अरब के किसी हैकर ने हैक किया है।
🚨🚨🚨----هام 👇
.
.
الان احجز جلسة مساج وسهرات حمام مغربي
للحجز والاستفسار تواصل.
وتساب/https://t.co/H0JEIcrDaE#رمضان_على_السعودية#فوازير_غازي_الذيابي1#النصر_العين pic.twitter.com/Vv8KHmKRNr— مساج بالسعودية (@VivekShejwalkar) March 11, 2024विज्ञापन
एक्स अकाउंट हैक होने की जानकारी लगने के बाद भाजप सांसद विवेक शेजवलकर अपने अकाउंट को रिकवर करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ले रहे हैं। वे जल्द ही इसे लेकर थाने में भी केस दर्ज कराएंगे।
