फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP MP Pragya Thakur on dharna against Congress MLA Govardhan Dangi outside police station in Bhopal

कांग्रेस विधायक के खिलाफ प्रज्ञा ठाकुर का धरना खत्म, कहा- ऊपरी लेवल से दर्ज कराएंगे एफआईआर

Sun, 08 Dec 2019 01:47 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 08 Dec 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Pragya Thakur on dharna against Congress MLA Govardhan Dangi outside police station in Bhopal
भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर - फोटो : एएनआई

भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर शनिवार रात भोपाल में पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गईं। वह यहां कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आई थीं। ठाकुर ने कहा, 'मैं यहां दो घंटे से इंतजार कर रही हूं, लेकिन पुलिस गोवर्धन दांगी के खिलाफ मेरी शिकायत लिखने को तैयार नहीं है।' हालांकि, बाद में उन्होंने धरना बगैर एफआईआर लिखाए खत्म कर दिया।

विज्ञापन


प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि गोवर्धन दांगी ने कहा था, 'हम न केवल उनका (प्रज्ञा ठाकुर) का पुतला फूंकेंगे, बल्कि अगर उन्होंने कभी राजगढ़ में कदम रखा तो उन्हीं को जला देंगे।' भाजपा सांसद ने कहा कि पुलिस पर कांग्रेस सरकार का दबाव है इसीलिए वह एफआईआर नहीं दर्ज कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हालांकि, दांगी ने इस बयान को लेकर भाजपा सांसद से माफी मांग ली थी, लेकिन प्रज्ञा ठाकुर थाने पहुंच गईं और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। तीन घंटे तक एफआईआर दर्ज न होने के बाद उन्होंने पुलिस थाने के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। हालांकि, फिलहाल उन्होंने यह कहते हुए धरना समाप्त कर दिया है कि महिलाओं के सम्मान के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर ठाकुर ने खत्म किया धरना!

सूत्रों के अनुसार भाजपा सांसद ने अपना धरना प्रदेश नेतृत्व के आदेश के बाद खत्म किया। धरना समाप्त करने के बाद ठाकुर ने कहा कि यहां से एफआईआर दर्ज नहीं हो रही है तो कोई दिक्कत नहीं। अब ऊफरी स्तर से एफआईआर दर्ज कराएंगे। 

ट्वीट किया, कांग्रेस को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव

इस साल हुए लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को मात देने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को ब्यावरा के कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के बयान पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया था। 

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है। 1984 मैं सिखों को और नैना साहनी को तंदूर में जलाने तक का। राहुल गांधी ने मुझे आतंकी कहा और उनके विधायक गोवर्धन दांगी मुझे जलाएंगे। मैं आठ दिसंबर को शाम चार बजे मैं उनके मुल्तानपुरा निवास पर आऊंगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed