{"_id":"a3108893786d314a82bfaad2577d54d5","slug":"bjp-mla-in-trouble-for-performing-aarti-of-asaram-s-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी आसाराम की बीजेपी MLA ने उतारी आरती!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप के आरोपी आसाराम की बीजेपी MLA ने उतारी आरती!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर से बीजेपी की महिला विधायक ऊषा ठाकुर ने नए साल की शाम आसाराम की तस्वीर की आरती कर विवाद खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
आसाराम इन दिनों राजस्थान की जेल में में दुष्कर्म के आरोप में बंद हैं। महिला विधायक द्वारा आसाराम की पूजा किए जाने पर इस मामले ने बड़ा तूल पकड़ लिया है।
जानकारी के मुताबिक ऊषा ठाकुर ने नए साल की शाम आसाराम के अनुयायियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। वहां भजन गाए और आसाराम की आरती भी की।
आसाराम की पत्नी और बेटी के पासपोर्ट जब्त
विज्ञापन
आसाराम की पूजा किए जाने के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने ऊषा ठाकुर और बीजेपी को निशाने पर ले लिया है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि आसाराम की पूजा करके बीजेपी विधायक लोगों को क्या संदेश देना चाहती हैं?
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी महिला सुरक्षा को लेकर बातें कुछ करती है लेकिन काम कुछ और ही करती है।
4 दिसंबर से आसाराम के खिलाफ ट्रॉयल
आसाराम(72) को 31 अगस्त को 16 साल की अपनी ही एक शिष्या से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
