फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   NSUI Protests in Umaria Over FIR Against Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi, Demands CEC’s Resignation

उमरिया: राहुल-प्रियंका पर एफआईआर के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Wed, 07 Oct 2026 05:02 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 05:02 PM IST
सार

उमरिया में NSUI कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने FIR वापस लेने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर जवाब देने की मांग की।

विज्ञापन
NSUI Protests in Umaria Over FIR Against Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi, Demands CEC’s Resignation
CEC के इस्तीफे और राहुल-प्रियंका पर FIR के विरोध में NSUI का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में NSUI जिला उमरिया ने स्टेशन चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए FIR वापस लेने तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर जवाब देने की मांग उठाई।

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली में विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई आकाशवाणी भवन परिसर में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने की शिकायत के बाद की गई।
विज्ञापन


इसी कार्रवाई के विरोध में उमरिया में NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। संगठन ने FIR को राजनीतिक द्वेष से की गई कार्रवाई बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बांधवगढ़ से निकला कॉलर वाला हाथी 5वें दिन भी जंगलों में कर रहा मूवमेंट, 100 किमी से ज्यादा का सफर

NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट और अधिकारों से जुड़े सवाल उठाना अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को संगठन झूठी कार्रवाई मानता है और इसे आवाज दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि जब तक FIR वापस नहीं ली जाती और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब नहीं मिलता, तब तक संगठन अपना विरोध जारी रखेगा।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, राहुल-प्रियंका पर दर्ज FIR वापस लो और वोट की चोरी बंद करो जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं से जुड़े मुद्दों पर स्पष्टता जरूरी है।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश राय, NSUI उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी, जिला सचिव रोहनी श्याम, सचिव रचना यादव, कॉलेज अध्यक्ष अनुज वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनके अलावा सुमित साहू, अनुराग तिवारी, रोहित कोल, अर्पिता बैग, आस्था, अर्चना नामदेव, कशिश भट्ट, दुर्गा राय, माही रजक, मीनाक्षी, सपना रविदास, नंदिनी, मीना, गंगोत्री सिंह, सपना, नैना बैगा, प्रियंका, खुशबू, मुस्कान, शोभा, माधुरी, नीता सिंह, प्रतिभा, संध्या, सत्यवती, सीमा, श्रेया, अजय विश्वकर्मा, सुलेमान खान, अक्षत चौधरी, शिवांश यादव, रवि सिंह, महेंद्र, शिवम, बलराम और चंद्रभान समेत अन्य NSUI पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed