{"_id":"5bc1a100bdec22694b42a734","slug":"bjp-leader-said-women-journalists-are-not-so-innocent-that-they-could-be-misused-by-anyone","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता का बयान, कहा- महिला पत्रकार इतनी निर्दोष नहीं कि उनका कोई इस्तेमाल करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता का बयान, कहा- महिला पत्रकार इतनी निर्दोष नहीं कि उनका कोई इस्तेमाल करे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
लता केतकर
देशभर में जहां मी टू अभियान जोर पकड़े हुए हैं। वहीं रोजाना किसी बड़े शख्स पर यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं। इसी बीच भाजपा नेता का कहना है कि महिला पत्रकार इतनी भोली-भाली नहीं होती हैं कि कोई उनका गलत इस्तेमाल कर सके। यह बयान मध्यप्रदेश की भाजपा की महिला विंग लता केतकर ने दिया है।
विज्ञापन
केलकर का बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब कई महिला पत्रकारों ने विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर संपादक रहते हुए उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह मी टू अभियान का स्वागत करती हैं। केलकर ने कहा कि यदि महिलाओं को लगता है कि उनका शोषण हुआ है तो इसने उन महिलाओं को मजबूती देने का काम किया है।
विज्ञापन
केतकर ने कहा, 'मैं पत्रकार बहनों इतनी भोली-भाली महिला नहीं कहती जिसका कोई भी गलत इस्तेमाल कर लें।' वहीं सूत्रों का कहना है कि विदेश दौरे से वापस आने के बाद एमजे अकबर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है। हालांकि पार्टी के अंदर अभी यह साफ नहीं हुआ है कि क्या किसी विदेश राज्यमंत्री को केवल आरोपों के आधार पर इस्तीफा देना होगा या नहीं।
विज्ञापन
इसी बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पहली बार एकबर पर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 'देखना पड़ेगा ये सच है या झूठ। हमें पद की सत्यता और जिस व्यक्ति ने इसे पोस्ट किया है उसकी भी जांच करनी होगी। आप मेरे नाम का इस्तेमाल करते हुए भी कुछ लिख सकते हैं। हम इस पर जरूर सोचेंगे।' बता दें कि भाजपा नेतृत्व की तरफ से आया यह पहला बयान है।
वहीं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्यमंत्री रामदास अठावले का कहना है कि अकबर को इस्तीफा दे देना चाहिए यदि उनके खिलाफ लगे आरोप सही पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अकबर का पक्ष सुनना भी जरूरी है। शिकायतें गंभीर हैं और भाजपा को कार्रवाई करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अकबर का बचाव करते हुए इसे उन्हें और महिलाओं के बीच का मामला बताया है।
#WATCH: I welcome this #MeToo campaign but I don't consider women journalists to be so innocent that anyone can misuse them, says Lata Kelkar, Chief of Madhya Pradesh BJP women wing on MJ Akbar. (11.10.18) pic.twitter.com/4gM5shTkg3
— ANI (@ANI) October 12, 2018
