फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP leader jyotiraditya scindia call sachin pilot for help a girl who stuck in kota rajasthan

लॉकडाउन में फंसी छात्रा के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सचिन पायलट से मांगी मदद 

Mon, 20 Apr 2020 07:12 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: अमित कुमार Updated Mon, 20 Apr 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
BJP leader jyotiraditya scindia call sachin pilot for help a girl who stuck in kota rajasthan
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Jyotiraditya Scindia Twitter

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते देशभर में लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है। ऐसे में राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों की घर वापसी के लिए कई प्रदेश अपने-अपने स्तर पर कोशिशें कर रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति की बेटी भी कोटा में फंसी है और वह बीमार है। 

विज्ञापन


जब उस व्यक्ति ने बेटी को वापस लाने के लिए कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया से मदद मांगी तो वो तुरंत आगे आए। सिंधिया ने अपनी पुरानी पार्टी के साथ और राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से फोन कर इस संबंध में मदद मांगी और पायलट ने भी उन्हें हरसंभव मदद करने का आश्वासन जताया।  
विज्ञापन


दरअसल गुना के रहने वाले आशीष जैन की बेटी कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही है। उनका कहना है कि वह बीमार है। उन्होंने बेटी को वापस लाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया से ट्वीट कर गुहार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ज्योतिरादित्य ने राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को फोन लगाया और मदद मांगी। इसके बाद ज्योतिरादित्य ने ट्वीट कर कहा कि उनकी फोन पर सचिन पायलट से बात हुई है और आपकी बेटी की उचित देखभाल की जाएगी। जल्द ही उसकी वापसी की भी कोशिश की जाएगी।  
 

ज्योतिरादित्य ने एक अन्य ट्वीट में यह भी कहा कि उनके अनुरोध के बाद गुना शहर की बिटिया इशिका को जल्द घर भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को भी  ट्वीट कर मांगी मदद

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी से भी ट्वीट कर मदद मांगी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "इंदौर के सांसद शंकर लालवानी जी की पहल से कई छात्रों की घर वापसी की राह खुली। मेरा अनुरोध है कि इसमें जानकारी देने की समय सीमा को थोड़ा बढ़ाया जाना चाहिए जिससे जिन छात्रों तक ये सूचना नहीं पहुंची, या विलंब से पहुंची है, वो भी अपनी जानकारी दे सकें।"

बता दें कि इससे पहले शंकर लालवानी ने  ट्वीट कर छात्रों को किसी भी तरह की समस्या के लिए संपर्क करने को कहा था। और इसी ट्वीट के जवाब में सिंधिया ने समय सीमा बढ़ाने के लिए अनुरोध किया था।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed