{"_id":"644cce03db283d8c0908f3a9","slug":"bjp-leader-brother-accused-of-supplying-smack-rajasthan-police-reached-ratlam-in-search-of-the-accused-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा जिला मंत्री के भाई पर स्मैक सप्लाई करने का आरोप, आरोपी की तलाश में रतलाम पहुंची राजस्थान पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा जिला मंत्री के भाई पर स्मैक सप्लाई करने का आरोप, आरोपी की तलाश में रतलाम पहुंची राजस्थान पुलिस
Sat, 29 Apr 2023 01:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:27 PM IST
सार
रतलाम के भाजपा जिला मंत्री के भाई और जिला पंचायत सदस्य के पति पर स्मैक सप्लाई करने का आरोप लगा है। राजस्थान की पुलिस हाल ही में आरोपी की तलाश में ताल गांव पहुंची थी और आरोपी के घर पर दबिश दी थी, लेकिन आरोपी नहीं मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रतलाम जिला भाजपा पदाधिकारी के भाई और जिला पंचायत सदस्य के पति की तलाश में राजस्थान पुलिस ने रतलाम में दबिश दी। इस दौरान उक्त व्यक्ति के नहीं मिलने से पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि जिसे तलाशने के लिए पुलिस पहुंची थी, वह नशे के कारोबार से जुड़ा है। ऐसे में पुलिस एक मामले में उसे पकड़ने पहुंची थी, लेकिन वह नहीं मिला। मामला जिले के ताल थाना क्षेत्र का है, बताया जा रहा है कि पुलिस यहां भाजपा जिला मंत्री संजय पितलीया के भाई विनय पितलीया की तलाश में ताल पहुंची थी। जिला पंचायत सदस्य रानी पितलीया के पति विनय पर 850 ग्राम स्मैक सप्लाई करने का आरोप है।
राजस्थान पुलिस अपने साथ एक आरोपी को भी लेकर आई थी, जिसने विनय पितलीया का नाम बताया था। ताल थाना प्रभारी नागेश यादव ने बताया कि राजस्थान के झालावाड़ जिले की घटौली पुलिस थाने का दल ताल आया था। घटोली पुलिस थाने पर राजस्थान पुलिस ने एक आरोपी से 850 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की थी। पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से जब पूछताछ की तो स्मैक ताल के विनय पितलीया से लेना बताया था। पुलिस ने विनय पितलीया को भी मामले में आरोपी बनाया था। 28 अप्रैल को इस मामले में पुलिस ताल आई थी। आरोपी विनय पितलीया के निवास पर पुलिस ने दबिश दी, वह नहीं मिला। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। विनय पर पूर्व में भी मामले दर्ज है।