{"_id":"63c3cb66a7808057a90e1ad0","slug":"bjp-kisan-morcha-remove-burhanpur-vice-president-devendra-thakur-over-complaints-of-indiscipline-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur: भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष को पद से हटाया गया, देवेंद्र ठाकुर ने जिलाध्यक्ष पर लगाए वसूली के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur: भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष को पद से हटाया गया, देवेंद्र ठाकुर ने जिलाध्यक्ष पर लगाए वसूली के आरोप
Sun, 15 Jan 2023 03:16 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 15 Jan 2023 03:16 PM IST
सार
भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद देवेंद्र ठाकुर ने भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे पर चंदा वसूली का धंधा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रदेशाध्यक्ष उन्हें हटाना नहीं चाहते थे। लेकिन जिलाध्यक्ष के कहने पर यह सब किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में भाजपा की अंतर्कलह अब खुलकर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने मोर्चा के बुरहानपुर जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर को अनुशासनहीनता के आरोप में पद से हटा दिया है। दर्शन सिंह ने एक पत्र में कहा है कि भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर को अनुशासनहीनता की वजह से शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार तत्काल पद से मुक्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि पत्र की प्रति किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा सहित भाजपा जिलाध्यक्ष और अन्य नेताओं को भेजी गई है।
विज्ञापन
इधर, पद से हटाए जाने के बाद देवेंद्र ठाकुर ने भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे पर गंभीर आरोप लगाए। ठाकुर ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष चंदा वसूली का धंधा कर रहे हैं। उनके लोग मुफ्त में रेत मांग रहे हैं जो हम नहीं दे सकते। इससे ट्रेक्टर ट्रॉली चलाने वाले लोगों का नुकसान होगा। उनका कहना है कि प्रदेशाध्यक्ष उन्हें हटाना नहीं चाहते थे। लेकिन जिलाध्यक्ष के कहने पर यह सब किया गया। इसका नुकसान भी आने वाले समय में पार्टी को हो सकता है।
विज्ञापन
रेत का कारोबार करते हैं देवेंद्र ठाकुर
बता दें कि देवेंद्र ठाकुर सांसद गुट से हैं और रेत कारोबार कर रहे हैं। पिछले दिनों उनकी निजी कंपनी ने रेत का ठेका भी लिया है। दो सप्ताह पहले रेत से भरा एक वाहन पकड़े जाने के मामले में देवेंद्र ठाकुर ने बयान जारी किया था। इसके बाद से ही वह पार्टी अनुशासनहीनता के दायरे में आ गए थे। दरअसल, कुछ दिन पहले सरदार पटेल मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम चंदेल और एक भाजयुमो कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। तब देवेंद्र ठाकुर ने बयान जारी कर किया था।
विज्ञापन
कार्रवाई पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने क्या कहा
देवेंद्र ठाकुर ने भाजपा से बागी होकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था और बाद में गंगाराम मार्कों को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में उनकी अहम भूमिका बताई जा रही है। माना जा रहा है कि इसके चलते भी उन पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि अनुशासनहिनता के कारण किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने देवेंद्र ठाकुर को उपाध्यक्ष पद से हटाया है।
