फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP is convincing angry leaders in Chhindwara

MP News: रूठे नेताओं को मना रही भाजपा, कांग्रेस के नाराज नेताओं को पार्टी में लाने की कोशिश

Mon, 18 Mar 2024 03:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 18 Mar 2024 03:32 PM IST
सार

विवेक बंटी साहू रविवार को चौरई पहुंचे और पूर्व जिला अध्यक्ष विधायक पंडित रमेश दुबे के आवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की।

विज्ञापन
BJP is convincing angry leaders in Chhindwara
नाराज नेताओं को मनाने में लगे भाजपा प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद भाजपा एक्टिव मोड में नजर आ रही है। भाजपा के प्रत्याशी विवेक बंटी साहू कांग्रेस के नाराज नेताओं को पार्टी में लाने की कवायद कर रहे हैं। वहीं, पार्टी के दूसरे गुट के उन नेताओं को भी मनाने के प्रयास शुरू हो गए हैं जो विधानसभा चुनाव से नाराज चल रहे थे। 

विज्ञापन


इसी क्रम में विवेक बंटी साहू रविवार को चौरई पहुंचे और पूर्व जिला अध्यक्ष विधायक पंडित रमेश दुबे के आवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद लोकसभा प्रभारी संतोष पारीक के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर करीब 3 घंटे बैठक की। इस बैठक में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए पार्टी को क्या करना है और छिंदवाड़ा में किस प्रकार जीत दर्ज की जा सकती है इसे लेकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


बैठक में  जिला उपाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर, जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं  लोधी समाज के जिला अध्यक्ष अतरलाल पटेल, जिला अनुसुचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरपाल इनवाती, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राधेश्याम रघुवंशी, कुंडा मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष सिरपत नायक, बीजेपी के वरिष्ठ नेता बनबारी माहोरे, सुरेश शर्मा, अजय दुबे, संजय सुकांत, अजय द्विवेदी, नगर पालिका सभापति महेंद्र वर्मा, टिंकू तिवारी, केशव तिवारी, अजय चौरसिया, शैलेन्द्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed