फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP has won garoth bypolls

अम्मा की विराट जीत, एमपी में भाजपा जीती

Tue, 30 Jun 2015 01:55 PM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
BJP has won garoth bypolls

मध्यप्रदेश की जिस गरोठ सीट पर वोट के लिए लालच देने के आरोपों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घिरे हुए थे उस पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। भाजपा प्रत्याशी चदर सिंह सिसौदिया ने कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष सोजतिया को 13 हजार से अधिक मतों से हराया।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की यह सीट भाजपा खासकर मुख्यमंत्री शिवराज के लिए नाक का प्रश्न बनी हुई थी। इस सीट पर 27 जून को उपचुनाव हुआ था। जिसके नतीजे आज घोषित किए गए।
विज्ञापन


उपचुनाव से पूर्व भी यह सीट भाजपा के पास ही थी लेकिन भाजपा विधायक राजेश यादव के निधन के बाद सीट रिक्त हो गई थी। राजेश यादव ने विधानसभा चुनावों में भी सोजतिया को मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वोट के लिए लालच देने के आरोपों में घिरे थे मुख्यमंत्री शिवराज

BJP has won garoth bypolls

वहीं हाल में गरोठ सीट के उपचुनाव उस समय चर्चा में आ गए थे जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक ऑडियो जारी कर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान पर चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को लालच देने का आरोप लगाया था।

दिग्विजय सिंह द्वारा जारी किए गए ऑडियो में शिवराज चौहान टिकट के दावेदार रहे राजेश चौधरी से कहते सुने जा रहे थे कि तुम सीट जितवाने में पूरी ताकत लगाओ मैं तुम्हे बाद में सम्मानित कर दूंगा। कांग्रेस ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से भी की थी।

इसके बाद से ही इस सीट पर दोनों पार्टियों में घमासान मचा हुआ था। कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह सहित तमाम बड़े नेताओं ने सभा कर सीट जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया था वहीं भाजपा ने भी इसे नाक का प्रश्न बना लिया था। भाजपा प्रत्याशी की जीत के सा‌थ ही भाजपा और मुख्यमंत्री ने राहत की सांस ली होगी।

आरकेनगर सीट पर डेढ़ लाख वोटों से जीती जयललिता

BJP has won garoth bypolls

इसके अलावा तमिलनाडु की आरके नगर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री जे जयललिता ने बड़ी जीत दर्ज की है। आज सुबह शुरू हुई मतगणना के अनुसार अन्नाद्रमुख सुप्रीमो ने पहले दौर की गणना में दस हजार वोट पाए जबकि उनके विरोधी महेन्द्रन को मात्र 900 वोट मिले।

मतगणना के दूसरे दौर के दौरान जयललिता को 20,390 वोट मिले जबकि भाकपा उम्मीदवार को एक हजार 647 वोट मिले। जयललिता ने इस सीट पर महेन्द्रन को लगभग डेढ़ लाख वोटों से हरा दिया। बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोपों में सजा होने के बाद मुख्यमंत्री जे जयललिता को पद के साथ साथ विधानसभा की सदस्यता से भी हाथ धोना पड़ा था।

बाद में कर्नाटक हाइकोर्ट से सभी आरोपों से बरी होने के बाद वो दोबारा मुख्यंत्री चुनी गई थीं। इस सीट पर भी उपचुनाव 27 जून को हुआ था जिसमें रिकार्ड 75 फीसदी वोट पड़े थे। जयललिता पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उनकी पार्टी के विधायक पी वेत्रीवल ने उनके लिए इस्तीफा देकर यह सीट खाली कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed