फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP happy on election trends: Celebrations from BJP office to ministers' house, workers swing

मध्य प्रदेश: शिवराज ने मोदी को बताया देश के लिए भगवान का वरदान, कहा-मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है

Thu, 10 Mar 2022 05:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Mar 2022 05:35 PM IST
सार

4 राज्यों के विधानसभा चुनाव भाजपा जीत की तरफ अग्रसर है। मध्य प्रदेश में जीत का जश्न शुरू हो गया है। बीजेपी कार्यालय से मंत्रियों के बंगलों तक कार्यकर्ता खुशी में झूम रहे हैं।

विज्ञापन
BJP happy on election trends: Celebrations from BJP office to ministers' house, workers swing
भाजपा की जीत पर सीएम चौहान को मिठाई खिलाते विधायक रामेश्वर शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पांच राज्यों में जारी मतगणना के रुझानों में 4 राज्यों में बीजेपी को जीत की तरफ आगे बढ़ रही है, जिसे देखते हुए मध्य प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब 2023 की जीत के लिए जुट जाएं। सीएम चौहान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने विजय का अभूतपूर्व इतिहास रचा है। 1985 के बाद दोबारा सरकार बना कर उत्तर प्रदेश में नया इतिहास रचा है। पीएम मोदी केवल नेता नहीं हैं, बल्कि वे जनता का विश्वास बन गए हैं। पीएम मोदी भारत के लिए भगवान का वरदान हैं। मोदी हैं तो सब मुमकिन है। ये डबल इंजन की सरकार का कमाल है। कोरोना से लेकर आतंकवाद का सफाया किया। यूक्रेन में दूसरे देशों के लोगों को भी बचाने का काम किया। पाकिस्तान की बेटी ने भी भारत का धन्यवाद किया है, जो लोग राम का नाम लेने में शर्माया करते थे, उन्होंने आज तस्वीर देख ली है। रायबरेली के वंशवाद का सफाया हुआ, साइकिल भी पंचर हो गई, बसपा भी अन्य पार्टियों की सूची में शामिल हो गई। 
विज्ञापन


बीजेपी मुख्यालय से लेकर मंत्रियों के बंगलों के बाहर तक जश्न के नजारे देखे जा रहे हैं। कार्यकर्ता आतिशबाजी कर खुशी मना रहे हैं। चुनाव परिणाम के नतीजों पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जनता ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को वनवास दे दिया है। यूपी में भाजपा की जीत पर कहा कि दो इंजन की सरकार जीत रही है। उन्होंने इसे विकास की जीत बताया वहीं भाजपा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे अन्य दलों के लिए उन्होंने कहा कि ये लोग सबकी जीत का जिम्मा खुद लिए थे। विपक्षी दलों के लिए मिश्रा ने कहा कि अपनी बिगड़ी बना न सके हम, जमाने भर के घड़ीसाज हैं हम। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सपा-कांग्रेस का वनवास। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ईवीएम पर सवाल खड़ा करने के सवाल में गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि जब तक उनके जैसे नेता हैं उनकी कोशिश है कि कांग्रेस क्षेत्रीय बन जाए। पंजाब में ईवीएम पर सवाल क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि वहां खतरे की घंटी कांग्रेस के लिए है। वहां भाजपा ने पहली बार अपने बल पर चुनाव लड़ा और वहां कभी भाजपा की सरकार नहीं रही है। आने वाले समय में वहां भी सरकार बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed