फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP got the membership to six independent councilors of Rewa

Rewa Municipal Election: सात निर्दलीय पार्षद भाजपा के साथ, महापौर भले ही कांग्रेस का हो, सदन पर कब्जा भाजपा का

Tue, 26 Jul 2022 02:54 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 26 Jul 2022 02:54 PM IST
सार

24 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद रीवा में कांग्रेस को महापौर पद तो मिला, पर सदन पर कब्जा भाजपा का ही रहेगा। छह निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता लेकर इस पर मुहर लगा दी है। साथ ही दावा मजबूत किया है।

विज्ञापन
BJP got the membership to six independent councilors of Rewa
नगर निगम चुनावों में कांग्रेस ने रीवा में 24 साल बाद महापौर पद हासिल किया था। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के नगर निगम चुनावों में कांग्रेस ने रीवा में 24 साल बाद महापौर पद हासिल किया था। लग रहा था कि जोड़-तोड़ कर सदन पर भी वह कब्जा कर लेगी। हालांकि, सात निर्दलीय पार्षदों को सदस्यता देकर भाजपा ने कांग्रेस से यह मौका छीन लिया है। 45 पार्षदों के सदन में 24 पार्षदों के साथ भाजपा का कब्जा होगा। इससे परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा ने दावा मजबूत कर लिया है।
विज्ञापन

 
अजय मिश्रा बाबा ने 24 साल बाद रीवा में महापौर पद कांग्रेस की झोली में डाला। उनकी तैयारी परिषद पर कब्जे की थी। भाजपा ने तेजी से सक्रियता दिखाई और सात निर्दलीय पार्षदों को अपने साथ कर लिया। दरअसल, 45 वार्डों वाले रीवा नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 23 पार्षदों का है। भाजपा के 18 पार्षद जीतकर आए, जबकि कांग्रेस के 16 सदस्य। 11 निर्दलीय पार्षद सदन में पहुंचे, जिनमें से सात भाजपा में शामिल हो गए। इससे भाजपा के पास अब 24 पार्षद हो गए है।
विज्ञापन

  
शामिल होने वाले ज्यादातर पार्षद भाजपा के बागी 
कहा जा रहा है जिन सात पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली है, वे भाजपा के ही बागी बनकर चुनाव मैदान में उतरे थे। रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने इन छह पार्षदों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इनमें वार्ड नंबर 1 से पार्षद शिवराज रावत, वार्ड नंबर 5 से पार्षद संजय सिंह, वार्ड नंबर 22 से पार्षद पूजा प्रमोद सिंह, वार्ड नंबर 40 से पार्षद नीलू कटारिया, वार्ड नंबर 43 से पार्षद शांति उर्फ आशा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीवा नगर निगम के  7वें निर्दलीय पार्षद ने भाजपा की ज्वाइन
रीवा नगर निगम वार्ड नं. 21 से नवनिर्वाचित पार्षद  संजय खान ने खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया और राजेंद्र शुक्ला की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कई नवनिर्वाचित पार्षदगण उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed