फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PM Modi Mann ki Baat 100th Episode Today BJP Marked 1378 Booths And 500 Places in Rajgarh News in Hindi

Mann ki Baat: मन की बात के 100वें एपिसोड को खास बनाने में जुटी BJP, राजगढ़ में 1378 बूथ और 500 स्थान चिन्हित

Sat, 29 Apr 2023 07:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Apr 2023 07:37 AM IST
सार

PM Modi Mann ki Baat: रविवार को पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित होगा। इसे खास बनाने के लिए देशभर में भाजपा कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। राजगढ़ में 1378 बूथों के 500 स्थान भी शहर में चिंहित किए गए हैं।

विज्ञापन
PM Modi Mann ki Baat 100th Episode Today BJP Marked 1378 Booths And 500 Places in Rajgarh News in Hindi
भाजपा कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किया गया मन की बात का कार्यक्रम राविवार को अपना शतक पूरा करने वाला है, जिसके लिए देशभर में भाजपा कार्यकर्ता इसे ऐतिहासिक रूप देने के लिए रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


राजगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को जिले के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा व जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह  गुर्जर की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंन्ह गुर्जर ने बताया कि, 30 अप्रैल, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात‘ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को राजगढ़ जिले के 1378 बूथों पर तो सुना ही जायेगा, साथ ही 500 ऐसे स्थान चिन्हित किये गये हैं, जिन पर 5000 से अधिक लोग  मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। 
विज्ञापन


इसको लेकर जिला पार्टी मुख्यालय पर समीक्षा बैठक की एवं जिले में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि, मेरे जिले के समस्त देवतुल्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि, 30 अप्रैल को आप सभी अपने बूथ पर प्रातः 11 बजे बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed