फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP councilor punches Congress councilor fury in Neemuch municipality madhya pradesh

नीमच: कांग्रेसी को बीजेपी पार्षद ने मुक्का मारा, नगरपालिका में जमकर हंगामा

Thu, 07 Dec 2017 06:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 07 Dec 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
BJP councilor punches Congress councilor fury in Neemuch municipality madhya pradesh
नीमच नगरपालिका में कांग्रेस पार्षद महेंद्र के मुंह पर घूंसा जड़ते भाजपा पार्षद विष्णु बिंदल
नीमच नगर पालिका के सम्मेलन में जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए चुन गए प्रतिनिधि सारी मर्यादाएं तोड़ते नजर आए। अवैध भूखंडों के नामांतरण के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आपस में भिड़ गए और जमकर घूंसे चलाए। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में नीमच नगर पालिका के सम्मेलन में स्कीम नंबर 34 और 36 के अवैध भूखंडों का नामांतरण करने के प्रस्ताव पर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा पार्षद विष्णु बिंदल ने कांग्रेस पार्षद महेंद्र के मुंह पर घूंसा जड़ दिया। वहीं कांग्रेस पार्षद साबिर मसूदी ने अध्यक्ष राकेश जैन के हाथ से माइक छीन लिया, जिससे अध्यक्ष भड़क गए और मसूदी को बाहर निकालने का आदेश दिया। डेढ़ घंटे तक चले इस सम्मेलन में एक घंटे तक हंगामा होता रहा। 
विज्ञापन


नगर पालिका के सम्मेलन के लिए सदन में कांग्रेस पार्षद उपस्थित थे। अध्यक्ष राकेश जैन भाजपा पार्षदों के साथ मौजूद थे। उपमंत्री आर.एन. मंदारा ने सम्मलेन का एजेंडा रखा कांग्रेस पार्षद महेंद्र लोक्स, योगेश प्रजापति, साबिर मसूदी, विनोद बोरी और इकबाल कुरैशी ने स्कीम नंबर 34 के अवैध भूखंडों का मामला उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्षद इकबाल कुरैशी ने कहा कि नगर पालिका अवैध भूखंडों का नामातंरण कर रही है, जिसे मंजूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भूखंडों की मूल फाइलें नहीं हैं। दलाल अवैध नामांतरण के केस पास कराने में लगे हुए हैं और इससे नगर पालिका की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि एजेंडे से योजना क्रमांक 34 और 36 के प्रस्ताव हटाए जाएं। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष जैन ने कहा कि, 'हम नामांतरण के सभी प्रस्ताव कलेक्टर के पास भेज देते हैं और वे जांच करा लेंगे। उनके आदेशानुसार उसी भूखंड का नामांतरण किया जाएगा जिसकी वे अनुमति देंगे। तभी कांग्रेस पार्षद नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष की आसंदी पर चढ़ गए। यह देख भाजपा पार्षद भी आ गए। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed