फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Birth of twin girls attached to chest and abdomen in Barwani stabilized and sent to Indore for treatment

MP News: बड़वानी में सीने और पेट से जुड़ी जुड़वां बच्चियों का जन्म, स्टेबल कर इलाज के लिए इंदौर भेजा गया

Wed, 11 Jan 2023 01:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 11 Jan 2023 01:21 PM IST
सार

बड़वानी में एक महिला ने पेट और सीने से जुड़ी जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है। दोनों बच्चियों को स्टेबल कर इलाज के लिए इंदौर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Birth of twin girls attached to chest and abdomen in Barwani stabilized and sent to Indore for treatment
पेट और सीने से जुड़ी जुड़वा बच्चियों को जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में एक महिला ने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है। यह बच्चियां सीने और पेट से जुड़ी हुई है। दोनों बच्चियां स्वस्थ है और बड़वानी में उन्हें स्टेबल कर आगे के इलाज के लिए इंदौर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


मामला बड़वानी जिले के सिलावद के पास रेहगुन गांव का है। गुजरात में मजदूरी करने वाली अनिता पति आशु को प्रसव पीड़ा होने पर मेणीमाता स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। वहां से उसे बड़वानी के जिला अस्पताल ले जाया गया। देर रात ऑपरेशन कर सिविल सर्जन डॉक्टर मनोज खन्ना ने बच्चों को बचा लिया। जन्म के समय दोनों बच्चियों का वजन 3,600 ग्राम था। बड़वानी में यह अपनी तरह का पहला मामला है। 
विज्ञापन


डॉ. खन्ना ने बताया कि आधी रात को ऑपरेशन किया गया। बच्चियों के जन्म के बाद उन्हें स्टेबल कर एडमिट किया गया। बच्चियों को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, इस वजह से आगे के इलाज के लिए इंदौर भेज दिया गया है। ऐसे जुड़वां बच्चों को ऑपरेशन से अलग किया जाता है। आगे की जांच और इलाज अब इंदौर में होगा। वहां के डॉक्टर ही कह सकेंगे कि क्या किया जाना चाहिए या क्या किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में भी हुआ था ऐसा जन्म
इससे पहले बिहार के दरबंगा में भी जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ था। वहां भी दो सिर थे और शेष शरीर के अंग चिपके हुए थे। भागलपुर के कजरौली में भी एक महिला ने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया था, जो पेट और सीने से चिपकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed