फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bird flu confirmed in the test report in mp

मध्यप्रदेश में बर्ड फ्लू दो की मौत, पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट

Sun, 23 Oct 2016 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Oct 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
 bird flu confirmed in the test report in mp
मध्यप्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि, पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट - फोटो : social media

मध्यप्रदेश में भोपाल लैब से मिली जांच रिपोर्ट में दो पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल बीते दो दिन में ग्वालियर चिड़ियाघर के 15 पक्षियों की मौत हुई थी। पेंटेड स्टॉक नाम के पक्षियों की इतनी तादाद में अचानक मौत होने से हड़कप मंच गया था। 

विज्ञापन


चिड़ियाघर की कुल 27 में से 15 पेंटेड स्टॉक की मौत होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। चिडियाघर प्रशासन की तरफ से मौत की जांच के लिए पक्षियों के सैंपल भोपाल लेब में भेजे गए थे। रिपोर्ट मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने कलेक्ट्रेट में एक आपात बैठक बुलाई।  कलेक्टर ने चिड़ियाघर में तैनात अमले का टीकाकरण कराने, पक्षियों की देखरेख में लगे अमले को टेमीफ्लू टैबलेट खिलाने, चिड़ियाघर के कर्मचारियों को किट पहनकर काम करने की हिदायत दी है। इसके लिए चिड़ियाघर के अमले के लिये भोपाल से 100 किट मंगाई गई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा कलेक्टर ने चिड़ियाघर के तीन किलोमीटर दायरे के मुर्गीफार्मो को एहतियात बरतने की हिदायत दी है। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने कहा कि सबसे पहले बाकी बचे 12 पेंटे़ड स्टॉक पक्षियों को मारा जाएगा। उसके बाद सेंट्रल जू ऑथरिटी की गाइड लाइन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि चिड़ियाघर में बाकी बचे तीन सौ पक्षियों के बारे में भी एक दो दिन में फैसला लिया जाएगा। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद ग्वालियर चिड़ियाघर जनता के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है। साथ ही इसके आसपास के इलाकों के पक्षियों और मुर्गीपालन केन्द्रों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed