{"_id":"63355f41634374591e129a32","slug":"bike-mechanic-was-attacked-by-miscreants-in-damoh-injured-with-a-knife-and-set-fire-to-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: मैकेनिक पर बदमाशों ने किया हमला, चाकू से घायल कर घर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: मैकेनिक पर बदमाशों ने किया हमला, चाकू से घायल कर घर में लगाई आग
Thu, 29 Sep 2022 02:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:32 PM IST
सार
दमोह जिले के कोतवाली क्षेत्र के बजरिया में एक बाइक मैकेनिक पर हमला करने का मामला सामने आया है। मैकेनिक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला किया और फिर उसके घर में आग लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मैकेनिक पर चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह जिले के कोतवाली क्षेत्र के बजरिया सात नूरी नगर में बुधवार रात एक बाइक मैकेनिक पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले बाइक मैकेनिक को चाकू से घायल किया और फिर उसके घर में आग भी लगा दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बताया जा रहा है कि रात में घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों ने घर में लगी आग को पानी डालकर बुझाया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज की है, लेकिन आगजनी की घटना जैसी धारा शामिल नहीं की है। कोतवाली पुलिस ने धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
घायल मैकेनिक फहीम खान ने बताया कि वह पुरैना तालाब से अपनी दुकान बंद कर रात करीब 11 बजे घर जा रहा था। तभी चमन चौराहे पर आरोपी राजा बाबू , पप्पू थुका, ईदुल कुरैशी, जिलानी कुरैशी के अलावा कुछ अन्य लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका। उसे संदेह था कि आरोपी उस पर हमला कर सकते हैं। वह नूरी नगर की ओर जा रहा था, तभी घर के पास मोड़ पर उसकी बाइक फिसली और वह जमीन पर गिर गया। आरोपी उसका पीछा कर रहे थे। मौके पर पहुंचकर आरोपियों ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया और इसी दौरान उन लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।